लखनऊ: आज यानी 25 जून को भारत में आपातकाल की घोषणा की वजह से काला दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 25 जून 1975 को भारत में आपातकाल घोषित किया गया था। भाजपा आज इस दिन को काला दिवस के रुप में याद कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल के 48 वर्ष बाद आज के दिन को याद करते हुए लिखा की भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने हेतु बिना डरे, बिना डिगे, बिना झुके क्रूर तानाशाही का प्रखर प्रतिकार करने वाले समस्त हुतात्माओं को नमन!
भारत के महान लोकतंत्र को अक्षुण्ण रखने हेतु बिना डरे, बिना डिगे, बिना झुके क्रूर तानाशाही का प्रखर प्रतिकार करने वाले समस्त हुतात्माओं को नमन! pic.twitter.com/k1UV86ndu6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 25, 2023
बता दें कि 25 जून 1975 का दिन देश कभी नहीं भूल सकता है। वजह है इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा की थी। इमरजेंसी के दौरान नागरिक अधिकारों को समाप्त कर दिया गया और इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : http://History of June 25 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास
418 total views, 1 views today