Lucknow News: सीएम योगी ने 189 खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Spread the love

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार को सूबे के 189 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित कर पुलिस, खेल और परिवहन विभाग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी हैं। । इस दौरान खिलाड़ियों को 62 करोड़ रुपए पुरस्कार राशि भी सौंपी गई। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, खिलाड़ी हमारे देश व प्रदेश की शान हैं। जब वह उत्कृट प्रदर्शन कर मेडल जीतते हैं तो हर देशवासी को गर्व होता है।

बता दे कि एशियाई खेलों में यूपी के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  7 ने गोल्ड, 9 ने सिल्वर और नौ ने ब्रांज मेडल जीता था। पैरा एशियाई खेल  में भी यूपी के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  इनमें 2 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की थी। …खिलाड़ियों के सम्मान को बढ़ाने व युवाओ  को खेल प्रति सजग करने के दृस्टि से योगी  सरकार ने एशियाई खेल में स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी है। जबकि, इन खेलों में शामिल हुए अन्य खिलाड़ियों को पांच-पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी बांटे।

दरअसल, खिलाड़ी सम्मान निधि की तहत सर्वाधिक 4.50 करोड़ राशि मेरठ के रहने वाली एथलीट पारुल चौधरी  को मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उप मुख्या मंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य व यूपी सरकार में वित्तमन्त्री सुरेश खन्ना आदि नेता व अधिकारियों की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें:- http://Bihar Political Crisis: बिहार की राजनीति की फिर बदली हवा, नीतीश कुमार आज देंगे सीएम पद से इस्तीफा

 111 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lucknow News: नहीं रहे पद्मश्री डॉ. नित्यानंद, शोक में डूबा विज्ञान जगत

Sat Jan 27 , 2024
Spread the loveLucknow News: देश के जाने-माने वैज्ञानिक और भारतीय औषधि अनुसंधान के क्षेत्र के पुरोधा पद्मश्री डॉ नित्यानंद को शनिवार सुबह हृदय गति रुकने में से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से देश का विज्ञान जगत शोक में डूब गया है। सहेली के नाम से जाने जाते […]

You May Like