Colorado : महिला ने 13 साल के नाबालिग लड़के को बनाया अपनी हवस का शिकार, लेकिन नहीं होगी जेल

Spread the love

इस दुनिया में कब क्या हो जाए यह कोई नहीं बता सकता। जी हां वर्तमान में अनैतिक संबंध के कारण हत्या, आत्महत्या, विवाहेतर संबंध के कारण हत्या, दोस्ती के जरिए दुष्कर्म और फिर सोशल मीडिया के जरिए शादी के कई मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें कई अप्राकृतिक शारीरिक संबंध, यौन उत्पीड़न के भी कई मामले सामने आते है। इस दौरान इसमें एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई दंग है।

13 वर्षीय लड़के को महिला ने बनाया अपने हवस का शिकार, हुई गर्भवती लेकिन नहीं जाएगी जेल

जानें क्या है पूरा मामला…

आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका के कोलोराडो की है। दरअसल यहां एक महिला ने 13 साल के लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर महिला को यौन अपराधी घोषित किया गया है। हालांकि, महिला को जेल नहीं जाना पड़ेगा। इस बात से अब पीड़ित नाबालिक लड़के की मां ने नाराजगी जाहिर की है।

महिला को नहीं होगी जेल

दरअसल कोलोराडो के फाउंटेन इलाके की पुलिस ने एंड्रिया सेरानो के खिलाफ कथित तौर पर एक बच्चे का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं बल्कि यौन शोषण करने वाली महिला एंड्रिया को 2022 में गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी महिला के वकील और फर्यादी पक्ष के वकील के बीच समझौता हो गया है।

महिला ने दिया बच्चे को जन्म

इसके मुताबिक महिला को यौन अपराधी माना गया है। हालांकि इस अपराध के लिए महिला को जेल नहीं होगी। एंड्रिया सेरानो ने भी इस डील को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होगी। दिलचस्प बात यह है कि जब एंड्रिया को गिरफ्तार किया गया था तब वह गर्भवती थी और बाद में उसने एक बेटे को जन्म दिया।

पीड़ित लड़के की मां ने व्यक्त की नाराजी…

वहीं पीड़िता की मां ने इस समझौते को लेकर नाराजगी जताई है. पीड़िता की मां ने कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे बेटे का बचपन छिन गया है.’ अब वह एक पिता हैं। वह एक शिकार है और अब उसे जीवन भर इसके साथ रहना है। अगर इस मामले में पीड़ित लड़की होती और आरोपी पुरुष होता तो सजा निश्चित रूप से अलग होती। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि आरोपी महिला है इसलिए उसके प्रति हमदर्दी दिखाई जा रही है। फ़िलहाल यह घटना लोगों के होश उड़ा रही है, इस खबर को जानकर हर कोई दंग है।

यह भी पढ़ें : UP Board ने बनाया रिकॉर्ड! 30 साल में पहली बार न पेपरलीक न पुनर्परीक्षा

 248 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किच्चा सुदीप की फिल्म ‘Kabzaa’ का दमदार ट्रेलर हुआ जारी, अमिताभ बच्चन ने किया शेयर

Sun Mar 5 , 2023
Spread the loveसाल 2023 इंडियन सिनेमा के लिए शानदार रहने वाला है। इस साल कई धमाकेदार फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर पहुंच रही है। ऐसी ही एक फिल्म है ‘कब्जा’ (Kabzaa)  जिसे केजीएफ 2 और कांतारा जैसी शानदार फिल्में देने वाली कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने ही प्रोड्यूस किया है। फिल्म के […]

You May Like