पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Spread the love

नई दिल्ली, जागरण डेस्क। जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार सुबह पंजाब के फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया। वह राहुल गांधी की यात्रा में चल रहे थे, तभी उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था।

वे धक्का लगने के कारण गिर गए थे जिसके बाद वे निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वहीं, निधन के कारण राहुल गांधी की और से भारत जोड़ो यात्रा रोक देने की सूचना आ रही हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी उनके जालंधर स्थित घर के लिए रवाना हो गए हैं।

अस्पताल में तोड़ा दम

सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में लाया गया। डॉ जसजीत विर्क के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनकी डेथ हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ थी। अस्पताल लाते समय रास्ते में भी डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की।

पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा जालंधर

सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव देह को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। वह दूसरी बार सांसद बने थे। इससे पहले वह कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री सेवाएं दे चुके हैं।

 260 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ललित मोदी 1 हफ्ते से ऑक्सीजन सपोर्ट पर, बिगड़ी तबीयत की जानकारी होने पर राजीव सेन ने कही यह बात

Sat Jan 14 , 2023
Spread the loveनई दिल्ली, जेएनएन। बिजनस मैन और इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर ललित मोदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वह एक सप्ताह से 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन्फ्लूएंजा, निमोनिया के साथ दो हफ्ते में दो […]

You May Like