Gujarat Election के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, कर्जमाफी.. 10 लाख नौकरी और 300 यूनिट फ्री बिजली जैसे कई वादे

Spread the love

गुजरात में चुनावी बिगुल बज चुका है और सभी प्रमुख सियासी पार्टियां इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के इरादे से पूरी ताकत के साथ जुटी है। इस बीच, गुजरात के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में क्या क्या वादे किए?

  • कांग्रेस ने घोषणापत्र में कहा कि गृहणियों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही गैंस सिलेंडर पर बाकी के रुपए सरकार सब्सिडी के रूप में भरेगी।
  • छात्रों की शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं बनाए जाने का कांग्रेस ने वादा किया है। कांग्रेस ने कहा कि उच्च शिक्षा की फीस में 20% की कमी की जाएगाी। अन्य सेवा शुल्क खत्म किए जाएंगे।
  • कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। तालाब बनाने के लिए सरकार सब्सिडी देगी। नहर से खेत तक फ्री में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।
  • प्रत्येक गुजराती को 10 लाख तक के निशुल्क इलाज की जिम्मेदारी, निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • किसानों का 3 लाख तक कर्ज माफ, बिजली बिल माफ, आम बिजली उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली।
  • गुजरात में 10 लाख सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती, 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
  • सरकारी नौकरियों, कॉन्ट्रैक्ट-आउटसोर्सिंग व्यवस्था में खत्म होगी, बेरोजगार युवाओं को मिलेगा 3000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता।
  • दूध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर किया जाएगा।
  • गुजरात में 3000 सरकारी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे, जिसमें केजी से पीजी तक की लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
  • 4 लाख रुपये का कोविड मुआवजा दिया जाएगा।
  • पिछले 27 वषों में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी जांच की जाएगी, भ्रष्टाचार विरोधी कानून लाया जाएगा और दोषियों को जेल होगी।
  • गुजरात में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।
  • मनरेगा योजना जैसी शहरी रोजगार गारंटी योजना लाई जाएगी।
  • कुपोषण को रोकने और गरीबों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए योजना लागू की जाएगी।

परिवर्तन का उत्सव है हमारा घोषणापत्र : कांग्रेस

कांग्रेस ने लोगों के लिए अपने घोषणा पत्र को ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया है, जिसको https://jantanisarkar.in/ वेबसाइट में देखा व डॉउनलोड किया जा सकता है। इस वेबसाइट में कांग्रेस के द्वारा कहा गया है कि “हमारा घोषणापत्र परिवर्तन का उत्सव है। यह एक उत्सव है जो लोकतंत्र के मूल उद्देश्य की ओर ले जाता है, इसके मूल में नागरिक हित है। संविधान में नागरिकों के कल्याण की परिकल्पना की गई है।” इसके साथ ही कहा गया है कि “हमारा घोषणापत्र गुजरात के हर नागरिक तक नई आशा और अपार खुशी के साथ पहुंचता है, जिसमें सामाजिक न्याय सरकार की जिम्मेदारी है, वहीं जनता सरकार की है।

यह भी पढ़ें : UP : अखिलेश ने मैनपुरी से डिंपल यादव को ही क्यों बनाया उम्मीदवार? जानिए क्या हैं बड़ी वजहें

 273 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई एयरपोर्ट पर रोके गए Shahrukh Khan, 7 लाख का लगा जुर्माना, 1 घंटे तक चली पूछताछ

Sat Nov 12 , 2022
Spread the loveबॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने रोक लिया। कस्टम विभाग ने तकरीबन एक घंटे तक शाहरुख खान से पूछताछ की। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख शुक्रवार रात को शारजाह से लौटे थे। उनके पास महंगी […]

You May Like