Kanpur News: कांस्टेबल के बेटे ने दिखाई दबंगई, जानें क्या है पूरा मामला?

Spread the love

Kanpur News: कानपुर शहर में 2 लड़कों को इनोवा कार में किडनैप करके 5 घंटे तक डंडे-बेल्ट से युवक को बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने लड़के के चेहरे पर टॉयलेट की। उसके बाद उससे जूता भी चटवाया। फिर उसको बेसुध हालत में कार से फेंक दिया गया। पुलिस की जांच में पिटाई करने वालों में एलआईयू में तैनात एक हेड कांस्टेबल का बेटा सामने आया है। कल्याणपुर पुलिस ने अपहरण और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Constable's son kidnapped young man and left him dead | कांस्टेबल के बेटे  ने चेहरे पर टॉयलेट की, जूता चटवाया: लड़की के जरिए मिलने बुलाया फिर अपहरण  किया; हाथ-पैर ...

बता दें कि जांच में सामने आया है कि एलआईयू हेड कांस्टेबल ने 3 महीने पहले जमुना ठाकुर नाम के शख्स को जेल भिजवाया था। उसकी रंजिश में हेड कांस्टेबल के बेटे की पिटाई जमुना और उसके साथियों ने की थी। इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमुना के पक्ष के लड़के आयुष और अभिषेक को उठाकर उनकी पिटाई की है। आयुष को होश आने के बाद उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस की जांच शरू होने के बाद पता चला कि आयुष के दोस्त को सिविल लाइन में कार से फेंक दिया गया। उसकी भी पिटाई हुई। अब पुलिस उसके भी बयान दर्ज कर रही है।

बताते चलें कि कल्याणपुर इलाके के राधापुराम में रहने वाले आयुष द्विवेदी ने बताया कि वह ITI का छात्र है। कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर दिव्यांशी पांडेय नाम की लड़की ने दोस्ती की थी। सोमवार को होटल लैंडमार्क के पीछे वाली गली में मिलने बुलाया था। आयुष अपने दोस्त राणाप्रताप नगर में रहने वाले बिट्टू उर्फ अभिषेक सिंह के साथ बाइक से सिविल लाइन पहुंच गया। आरोप है कि वहां पर हिमांशु यवाद अपने साथियों के साथ पहले से मौजूद था। उसके पिता धर्मेंद्र सिंह यादव एलआईयू में हेड कांस्टेबल हैं। हिमांशु के साथ उसके दोस्त शुभम सोनकर, नंदू दुबे, ऋषभ चौहान, मोहित मिश्रा, आयुष मिश्रा और 2 अन्य लड़के थे।

आयुष के मुताबिक उसको और अभिषेक को पीटते हुए उन्होंने इनोवा कार में जबरन बैठा लिया। इसके बाद कार सड़क पर दौड़ाने लगे। इसके बाद कार में उसके हाथ-पैर बांधकर मुँह में कपड़ा ठूस दिया गया। बेल्ट, डंडा और लात-घूसों से इतनी बेहरहमी से पीटा की पूरा शरीर काला पड़ गया। इतने से भी मन नही भरा तो चेहरे पर टॉयलेट कर दी और जूता चटवाया। आयुष के मुताबिक एक जगह कार रुकवाई गई। कुछ देर में हिमांशु ने अपने पिता धर्मेंद्र को भी बुलाया। उन्होंने वहां आकर अपने बेटे को रोका नही बल्कि आयुष की पिटाई की। इसके बाद कनपटी के पास तमंचा लगाकर गोली चला दी। जोकि सिर के बगल से निकल गई।

इसके बाद हिमांशु अपनी इनोवा कार लेकर कल्याणपुर में केसा रोड के पास आया। यहां आयुष को सड़क पर फेंक दिया गया। लोगों ने एक लड़के को सड़क किनारे लहूलुहान देखा तो पुलिस को जानकारी दी।

वहीं कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि 5 अक्टूबर 2023 को हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव के बेटे हिमांशु यादव उर्फ सनी को आयुष द्विवेदी ने अपने साथी जमुना ठाकुर, अनुज तिवारी, बंटी तिवारी, शांतनु यादव, छोटू भदौरिया और 8-10 अज्ञात लोगों के साथ पीटा था। हेड कांस्टेबल की पत्नी कुसुम ने 6 अक्टूबर को कल्याणपुर थाने में इन सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि आरोप था कि उनके कांस्टेबल पति ने अपराधी जमुना ठाकुर को जेल भिजवाया था। इसी की रंजिश में जमुना ने आयुष द्विवेदी समेत अन्य गुंडो के साथ मिलकर उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया था। अब इसी का बदला कांस्टेबल के बेटे ने लिया है। तीनो आरोपी जेल जा चुके हैं, लेकिन आयुष की अभी अरेस्टिंग नही हुई थी। इसी के चलते कांस्टेबल के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल तहरीर मिलते ही अपहरण, हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें:- http://Lucknow News: ATS को मिली बड़ी सफलता, फरार NGO संचालक अबू सालेह मंडल को किया गिरफ्तार

 128 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, धनु समेत इन 4 राशियों को आज कार्य में मिलेगी सफलता

Thu Jan 11 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 11 जनवरी 2024, गुरुवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like