Navratri : फलों के साथ सेंधा नमक का सेवन करना हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

Spread the love

जैसा कि आप जानते है कि नवरात्रि का पावन त्योहार शुरू हो चुका है। इन नौ दिनों के दौरान हिंदू धर्म के लोग माता दुर्गा की आराधना करते हैं। जगह-जगह माता की मूर्ति स्थापित की जाती है। वहीं बहुत से भक्त लोग नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखते हैं, लेकिन व्रत रखते समय जरूरी है कि आप फलहार में उन चीजों को खाएं जो आपको पूरे दिन ऊर्जा प्रदान करें।

इसके लिए लोग व्रत में फल खाते हैं, क्योंकि ये न्यूट्रियंट्स से भरपूर होते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो फलों के ऊपर सेंधा नमक छिड़ककर खाते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता कि ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

Fruit Chaat Recipe

फल बिना नमक के सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते है। कुछ लोग उन फलों के जिनमें सेंधा नमक या फिर चाट मसाला डालकर खाते हैं, लेकिन इस कॉम्बिनेशन को खाने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सेंधा नमक में आयोडीन नहीं होता, जिसके कारण इसका सेवन करना हेल्दी नहीं होता है।

जब हम कटे हुए फलों के उपर सेंधा नमक या काला नमक मिला देते हैं और इसका 9 दिनों तक सेवन करते हैं तो ये हमारे लिए उतने फायदेमंद नहीं होते। इसके उलट हार्ट के मरीजों को इससे नुकसान हो सकता है। वहीं डाइबिटीज के मरीजों को फलों के साथ चीनी का बिल्कुल सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि सभी फलों में पहले से ही शुगर मौजूद रहती है। डॉ. रसिका माथुर ने बताया कि सेंधा नमक, चाट मसाला, रॉक सॉल्ट, नोना सॉल्ट जैसे नमकों में आयोडीन नहीं होता है।

Iftar Special Fruit Chaat Recipe | Ramadan Fruit Chaat Recipe | Ramadan 2021 - YouTube

इसे नॉन आयोडाइज्ड सॉल्ट कहा जाता है। नॉन-आयोडाइज्ड नमक हेल्दी नहीं होता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है जिसके शरीर में ज्यादा पहुंचने पर नुकसान होते हैं। ज्यादा पोटैशियम हार्ट के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इन नमकों का ज्यादा सेवन करने से डाइजेशन भी खराब हो जाता है। अगर आप फ्रूट के साथ नॉर्मल नमक मिलाते हैं और उसमें नींबू मिलाकर खाते हैं तो इससे नुकसान नहीं होता लेकिन अगर इसमें चाट मसाला या अन्य तरह के मसाले का इस्तेमाल करते हैं तो ये सब हमारे पेट के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इससे गैस्ट्रिक प्रोब्लम हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Bigg Boss 16 में दिखायी देंगी हरियाणा की मशहूर डांसर गोरी नागोरी, जिन्होंने जीता राजस्थान की शकीरा होने का खिताब

 289 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या है PFI का इतिहास? जिसके खिलाफ लगातार हो रहे ताबड़तोड़ छापे, कई बार संगठन को प्रतिबंधित करने उठ चुकी है मांग

Tue Sep 27 , 2022
Spread the loveराष्ट्रीय एजेंसियों का शिकंजा लगातार पीएफआई पर कसता जा रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और ED ने मंगलवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की। दिल्ली के शाहीन बाग में NIA ने रेड करके PFI से जुड़े 30 लोगों को हिरासत में […]

You May Like