News UP: लखनऊ में कोरोना संक्रमित महिला की मौत, केरल से लौटी थी महिला

Spread the love

News UP: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर घातक होता जा रहा है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में कोरोना से संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। बता दे कि महिला का इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था। महिला किडनी समेत कई बीमारियों से ग्रसित थी। कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य कई महकमा हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

India sees 8,503 new COVID-19 cases in last 24 hours, 9.7% lower than  yesterday

केरल से लौटी थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार, 63 वर्षीय महिला पिछले दिनों केरल के त्रिवेंद्रम से वापस आई थी। वह लखनऊ के मोहनलालगंज में रहती थी।  किडनी, डायबिटीज, हायपरटेंशन के साथ ही कई अन्य बीमारियों से ग्रसित महिला को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। महिला के सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। बुधवार को महिला की मौत होने पर हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग के अफसर क्या बोले?

बता दे कि लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि महिला का पीजीआई में इलाज चल रहा था। जांच के दौरान महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसका इलाज किया जा रहा था। यह महिला तीसरे स्तर की किडनी की समस्या थी। डायबिटीज व हायपरटेंशन के साथ ही गंभीर रूप से सेप्सिस, रेस्पिरेटरी फेल्योर तथा कोविड निमोनिया की समस्या भी हुई। इसके चलते उनका निधन हो गया।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने वहां पर 11 लोगों की एंटीजेन जांच कराई है। जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग ओर बच्चों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न ले जाने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े:- http://Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन 4 राशि वालों का दिन बहुत अच्छा

 102 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, वृषभ समेत इन 4 राशि को मिल सकती है खुशखबरी

Fri Jan 5 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 05 जनवरी 2024, शुक्रवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल.. मेष राशिफल मेष राशि के लोगों को आज अपने कार्य […]

You May Like