CWG 2022 : 19 वर्षीय जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, चोटिल होने के बाद भी नहीं मानी हार

Spread the love

CWG 2022 : भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने यहां बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पुरूषों के 67 किग्रा वजन वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के पहले पुरुष एथलीट हैं।

Image

उनसे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने स्वर्ण जीता था। वेटलिफ्टिंग में भारत का यह पांचवां पदक है। मीराबाई चानू और लालरिनुंगा के अलावा बिंदियारानी देवी ने रजत, संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता है।

Commonwealth Games 2022 Day 2 Highlights Results Mirabai Bindyarani Sanket  Gururaja Birmingham Updates Hindi - Cwg Day-2: मीराबाई ने दिलाया स्वर्ण,  बिंदियारानी-संकेत की 'चांदी', जानें दूसरे दिन ...

 

यह भी पढ़ें : CWG 2022 : मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड, बनाया रिकॉर्ड

CWG 2022 : भारत की झोली में वेटलिफ्टिंग में एक और गोल्ड मेडल आया है। वेटलिफ्टिंग में खेल के तीसरे दिन जेरेमी लालरिनुंगा ने पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा देश के लिए यह पदक जीता। स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर इस भारतीय युवा ने 300kg के भार को उठाया।

Image

पीएम मोदी ने कहा हमारी युवा शक्ति रच रही इतिहास –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरेमी को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही ! जेरेमी लालरिनुंगा को बधाई, जिन्होंने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है और साथ ही एक अभूतपूर्व राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया है। छोटी सी उम्र में उन्होंने अपार गौरव और यश हासिल किया है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

Narendra Modi on Twitter: "Meet my young friend Jeremy Lalrinnunga. The  youngster from Mizoram bagged a Gold medal at the 2018 Youth Olympic Games  by lifting a total of 274 kg, which

CWG 2022 : 19 साल के युवा जेरेमी पुरुषों की 67 किग्रा स्पर्धा में पहले ही प्रयास में 136 किलोग्राम उठाकर बनाई बढ़त। दूसरे प्रयास में उन्होंने 140 किलोग्राम भार उठाया। उनका तीसरा प्रयास असफल रहा लेकिन वह स्नैच राउंड के बाद गोल्ड मेडल रेस में सबसे आगे हैं। जेरेमी ने पहले प्रयास में 154 किग्रा भार उठाया। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारा और 160 किग्रा भार उठा लिया। वह तीसरे प्रयास में 165 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन नाकाम रहे। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए। स्नैज में उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स रिकार्ड बनाया। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 160 किलो का भार उठाते हुए भारत का गोल्ड पक्का कर दिया।

Image

भारत के लिए कॉमवेल्थ में वेटलिफ्टिंग में अब बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। दूसरे दिन इस खेल में भारत को तीन मेडल मिले। पहले संकेत ने 55kg भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल कर मेडल टैली में देश का खाता खोला। इसके बाद गुरुराजा पुजारी ने वेटलिफ्टिंग 61kg भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासिल करने वाली ओलिंपिक मेडल विजेता मीराबाई चानू ने गेम्स में नया रिकार्ड बनाने के साथ गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला। यह भारत का पहला गोल्ड मेडल रहा इस बार की प्रतियोगिता में।

यह भी पढ़ें : CWG 2022 : कौन हैं संकेत सरगर जिन्होंने भारत को दिलाया पहला पदक? सिल्वर से खोला खाता

यह भी पढ़ें : CJI Ramana ने बताई आम आदमी की मजबूरी – अधिकतर आबादी मौन रहकर सहती है पीड़ा, बहुत कम लोग पहुंचते हैं अदालत

 532 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MP : गिनती नहीं सुना पाने पर टीचर ने मासूम बच्चों पर बरसाये कई थप्पड़, वीडियो हो रहा वायरल

Sun Jul 31 , 2022
Spread the loveMP : मध्य प्रदेश के रतलाम में ममतखेड़ा में स्थित सरकारी स्कूल का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने छात्राओं के बेरहमी से पिटाई की दरअसल छात्राओं को गिनती नहीं आ रही थी। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही शिक्षक जेके मोगरा को जिला शिक्षा अधिकारी […]

You May Like