Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, मुंबई के पास रोड एक्सीडेंट में गई जान

Spread the love

Cyrus Mistry Death : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने डीजीपी से बात कर दुर्घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, मुंबई के पास रोड एक्सीडेंट में गई जान

Cyrus Mistry Death : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। मुंबई के पास पालघर में यह सड़क हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Cyrus Mistry - the new boss of Tata Group - BusinessToday

Cyrus Mistry Death : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार (4 सितंबर) को पालघर के चरोटी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जब वह अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। हादसे में घायल दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पालघर एसपी के मुताबिक कार डिवाइडर से टकरा गयी। पालघर पुलिस अधिकारी के मुताबिक कार में 4 लोग मौजूद थे, 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 2 को अस्पताल ले जाया गया।

Cyrus Mistry, former chairman of Tata Sons, killed in road accident near Mumbai - BusinessToday

हादसे में दो की मौत: पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ जब मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना सूर्या नदी पर बने पुल की है। कार के ड्राइवर समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Will Cyrus Mistry Walk Tall After SC Verdict? - Forbes India

सामान्य सड़क हादसा: ठाणे के डीसीपी बाला साहेब पाटिल ने बताया कि यह एक सामान्य सड़क हादसा ही नजर आ रहा है। उनकी कार डिवाइडर से टकराई थी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। मिस्त्री के साथ कार में मौजूद एक और व्यक्ति की मौत हुई है। बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है।

Cyrus Mistry Death : गौरतलब है कि 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चैयरमैन का पद सौंपा गया था। हालांकि, रतन टाटा के साथ मतभेदों के चलते अक्टूबर 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। फरवरी 2017 में उन्हें टाटा संस के बोर्ड में निदेशक के पद से हटा दिया गया था।

 767 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवराज सरकार में सामने आया बड़ा 'राशन घोटाला', तरीका 'चारा घोटाले' वाला

Mon Sep 5 , 2022
Spread the loveमध्य प्रदेश का महिला एवं बाल विकास विभाग प्रदेश में विभिन्न जिलों में रहने वालें तीन साल की उम्र के बच्चों, गर्भवती व  स्तनपान कराने वाली माताओं और 11 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में स्कूल से बाहर की किशोरियों की पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने के […]

You May Like