टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) नहीं रहे, मुंबई में एक सड़क हादसे के दौरान हुआ निधन

Spread the love

टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को मुंबई के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। कार में कुल 4 लोग सवार थे। साइरस के साथ एक और शख्स की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य बुरी तरह से जख्मी हैं। घायलों को नजदीक के वापी अस्पताल भेजा गया है।

Cyrus Mistry Death Tata Group former chairman and businessman death in road accident | टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, सड़क हादसे में मौत| Hindi News

बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है। ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्त्री (Cyrus Mistry) के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इस हादसे में सायरस और उनके ड्राइवर की मौत हुई जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइविंग सीट पर महिला थी। साइड सीट पर मिस्त्री बैठे थे। पीछे दो लोग और बैठे थे। हादसा इतना भयानक थी कि गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ।

बता दें कि मिस्त्री  परिवार की टाटा सन्स में 18.4 फीसदी की हिस्सेदारी है। सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) दूसरे ऐसे चेयरमैन थे जो कि टाटा नहीं थे। उनकी एक बहन की शादी रतन  टाटा के भाई नोएल टाटा से हुई है। उनके पिता पालोनजी मिस्त्री  बहुत बड़े कारोबारी थे लेकिन सार्वजनिक जगहों पर बहुत कम दिखते थे। सायरस मिस्त्री ने इस कारोबारी परिवार को बड़ी पहचान दिलाई।

यह भी पढ़ें : Teachers Day Special : ऐसे कूल टीचर्स जिनके पढ़ाने के अंदाज के दीवाने हैं आज के युवा

 674 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, मुंबई के पास रोड एक्सीडेंट में गई जान

Sun Sep 4 , 2022
Spread the loveCyrus Mistry Death : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने डीजीपी से बात कर दुर्घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। Cyrus Mistry Death : टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) का एक […]

You May Like