Bharat Band: किसान आंदोलन के बीच एक किसान की मौत

Spread the love

Bharat Band: किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी यानी शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके साथ ही एसकेएम ने अन्य किसान संगठनों और किसानों से इस भारत बंद में शामिल होने का अनुरोध किया है। किसानों के विरोध को देखते हुए नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है।

यातायात परिवर्तन से लोग परेशान

मिली जानकारी के अनुसार, कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, इसके साथ ही गाजीपुर बार्डर की सड़कों पर लंबा जाम लगा है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को नोएडा में किए गए यातायात परिवर्तन का भी पालन करने की अपील की है और लोगों से असुविधा से बचने के लिए मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल करने की अपील की है। इसी बीच गाजीपुर से सड़कों पर जाम की तस्वीरें सामने आई है।

एक किसान की मौत

बता दे कि देश के किसानों ने अपना आंदोलन एक बार फिर एमएसपी की गारंटी समेत 11 मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया है। इसी बीच किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एक 70 साल के किसान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के चलते 70 साल के किसान की जान चली गई। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर ही किसानों को रोक दिया था। यहीं किसानों ने डेरा डाल रखा है। किसानों ने बताया कि हार्ट अटैक के बाद किसान को राजपुरा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:- Sarfaraz Khan: मैदान में पत्नी को गले लगाकर भावुक हुए सरफराज खान

 173 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi और Tejashwi Yadav की इस तस्वीर ने मचाया तहलका

Fri Feb 16 , 2024
Spread the loveBharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का साथ छोड़कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ हाथ मिला लिया। इन्हीं सारी हलचलों के साथ एक […]

You May Like