Delhi : AAP की शैली ओबेरॉय के खिलाफ भाजपा ने रेखा गुप्ता को बनाया मेयर उम्मीदवार

Spread the love

दिल्ली में MCD चुनाव के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। मेयर चुनाव में एकतरफा जीत की उम्मीद लगाए बैठी आप की राह अब आसान नहीं होगी। बीजेपी ने दिल्ली की महापौर पद के लिए रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को उम्मीदवार बनाया है।

कमलजीत सहरावत स्थायी समिति के लिए बीजेपी की प्रत्याशी होंगी तो वहीं उप महापौर के लिए बीजेपी ने कमल बागड़ी (Kamal Bagri) को प्रत्याशी घोषित किया है। सोमवार को ही बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय पार्षद गजेंद्र दराल भी स्थायी समिति के लिए बीजेपी (BJP) के उम्मदवार होंगे। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद पद का चुनाव जीत चुकी हैं। इसबार उन्होंने शालीबार बाग पार्षद चुनाव में AAP की इशुप्रीत गुजराल और कांग्रेस की मोना शौकीन को हराया।

भाजपा ने दिल्ली मेयर चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन उनके नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता इससे पहले भी नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने दि्ल्ली के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (Delhi University) की अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुकी हैं।

भाजपा ने डिप्टी मेयर चुनाव के लिए कमल बागड़ी (Kamal Bagari) के नाम का ऐलान किया है। वह राम नगर वार्ड से पार्षद हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल (Aale Mohammad Iqbal) से होगा। आले मोहम्मद इकबाल तीसरी बार चांदनी महल (Chandani Mahal Ward) वार्ड से पार्षद चुने गए हैं।

यह भी पढ़ें : UP : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अखिलेश और मायावती नहीं होंगे शामिल, अब दिनेश शर्मा पर भी डोरे डाल रही कांग्रेस!

 266 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Indian Railway : महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइंस

Tue Dec 27 , 2022
Spread the loveभारतीय रेलवे यात्रियों को सभी बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही सुरक्षा के मुद्दे पर भी गंभीर है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास में, भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के अधिकारियों से पिछले वर्षों के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं […]

You May Like