Delhi MCD चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 4 दिसंबर को होगा मतदान, 7 को आएगा परिणाम

Spread the love

दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि 68 विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी के 250 वार्ड में चुनाव होंगे। नोटिफिकेशन 7 नवंबर को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर है। 16 नवंबर को जांच होगी। 19 नवंबर तक वापसी होगी। 4 दिसंबर को चुनाव होगा। 7 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

चुनाव की तारीख का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गया है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के लिए में 13655 पोलिंग स्टेशन होंगे। इसमें 104 वार्ड महिलाओं के लिए 42 वार्ड एससी के लिए रिजर्व है।

गौरतलब है कि एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। इससे पहले दिल्ली नगर निगम तीन भागों में विभाजित था और कुल 272 वार्ड थे। हालांकि, नए परिसीमन में वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।

अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां की जा चुकी हैं रद्द

दूसरी तरफ दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी और 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं. इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन और आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं।

यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता हुई रद्द, मुजफ्फरपुर दंगो के मामले में हुई थी 2 साल की सजा

 319 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डैंड्रफ और ग्रे हेयर सहित बालों की 4 समस्याओं से निजात दिलाता है तिल का तेल, जानिए कैसे करना है इस्तेमाल

Sat Nov 5 , 2022
Spread the loveआपने अपने घर में तिल और इसके तेल का इस्तेमाल होते अक्सर देखा होगा। तिल Sesame) का प्रयोग कई व्यंजनों में किया जाता है और यह आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके बालों को पोषित करने में […]

You May Like