Delhi Metro: गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन की गिरी छत, कई लोग घायल

Spread the love

Delhi Metro: देश की राजधानी दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को हादसा हो गया। मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा गर गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसें में एक घायलों की मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी ने मामूली चोट के लिए एक लाख रुपये, गंभीर चोट के लिए पांच लाख रुपये और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये की राशि देने का फैसला किया है।

2 अधिकारियों को निलंबित का आदेश

बता दे कि निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है।

मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के गोकुलपुरी स्टेशन पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि स्टेशन का एक हिस्सा गिर गया। इसके मलबे की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है,  वहीं, चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

जांच में जुटी टीम

आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- PM Modi: PM Modi ने जमकर की Manmohan Singh की तारीफ, कांग्रेस को ‘काला टीका’…?

 183 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mauni Amavasya 2024: कब है मौनी अमावस्या ?, ऐसे दूर करें सारे पाप

Thu Feb 8 , 2024
Spread the loveMauni Amavasya 2024: माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार यह अमावस्या 09 फरवरी यानी कल पड़ रहा है। बता दे कि मौनी अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इस दिन […]

You May Like