India’s Laughter Champion के विजेता बनें दिल्ली के रजत सूद, अपनी कला को दिया नया नाम ‘पॉमेडी’

Spread the love

India’s Laughter Champion : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ का फिनाले दिल्ली के रजत सूद ने जीत लिया है। शनिवार को ‘लाफ्टर के ग्रैंड फिनाले’ में टॉप 5 फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इनमें शामिल रहे, मुंबई से नितेश शेट्टी, मुंबई से जय विजय सचान, मुंबई से विघ्नेश पांडे, उज्जैन से हिमांशु बावंदर और दिल्ली से रजत सूद।

Image

India’s Laughter Champion : इस शो के खिताब को दिल्ली के रजत सूद ने अपने नाम किया है। कड़े मुकाबले के बीच शो के जज अर्चना पूरन सिंह और शेखर सुमन ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में से दिल्ली के रजत सूद को ‘इंडियाज लाफ्टर चैंपियन’ की प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया। शो के ग्रैंड फिनाले पर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे पहुंचे थे। दोनों स्टार्स अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

India’s Laughter Champion के जज थे शेखर सुमन और अर्चना पूरन सिंह –

इंडिया लॉफ्टर चैंपियन शो को शेखर सुमन और अर्चना पूर्ण सिंह जज करते थे। शो में पूरे देश से अलग- अलग कॉमेडियन ने हिस्सा लिया था। इस शो को सुनील ग्रोवर और रोशेल राव होस्ट करते थे। शो में सुनील ग्रोवर भाभी के किरदार में नजर आते थे।

India's Laughter Champion 2022 : सुनील ग्रोवर ने “डॉ मशहूर गुलाटी” बनकर  टीवी पर की धमाकेदार वापसी, देखे वीडियो ! – उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी  पत्रिका)

कॉमेडियन ही नहीं कवि भी है रजत सूद

India’s Laughter Champion : रजत ने ट्राफी के अलावा 25 लाख रुपये का चेक भी जीता है। रजत भले ही अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी कला को पॉमेडी नाम दिया है। वो  कहते हैं कि मैंने कॉमेडी और कविता को मिलाकर एक नई चीज शुरू की है। कॉमेडियन के अलावा रजत राइटर, कवि, गीत लेखक आदि है। 2021 में रजत दूरदर्शन के शो सो करोड़ का कवि में नजर आए थे। इस शो में भी वो फाइनलिस्ट थे।

Image

India’s Laughter Champion : रजत ने बताया कि फिनाल में अपने पेरेंट्स के सामने परफॉर्म करना मेरे लिए खास पल था। रजत ने कहा, मैंने इसके बारे में कई बार सोचा था, लेकिन जब मैं शो जीत गया तो एक खास पल था। मैंने अपनी पहली बार अपने माता- पिता के सामने परफॉर्म किया। मैंने हमेशा उन्हें अपना कंटेंट ऑनलाइन दिखाया था। उन्होंने कहा, मेरे पिता बेहद खुश है। उन्हें मुझ पर गर्व है। इस शो के बाद मुझे कई बेहतर मौके मिलेंगे। इंडियाज लॉफ्टर चैंपियन की जगह द कपिल शर्मा शो आने वाला है।

यह भी पढ़ें : History of August 28 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

 433 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Nitin Gadkari ने क्यों कहा- 'किसी को इस्तेमाल करके फेंकना नहीं चाहिए'

Sun Aug 28 , 2022
Spread the loveकेन्द्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने शनिवार को नागपुर में उद्यमियों की एक सभा में संबोधन के दौरान रिचर्ड निक्सन का हवाला देते हुए कहा कि व्यक्ति का अंत तब नहीं होता, जब वह हार जाता है बल्कि तब होता है जब वह काम करना छोड़ देता है। इस […]

You May Like