London High Commission के सामने खालिस्तानियों के खिलाफ भारतीय समुदाय के लोगों का प्रदर्शन, ब्रिटिश पुलिसकर्मी ने भी समर्थकों संग किया डांस

Spread the love

पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं, दूसरी लंदन में भारतीय समुदाय के लोग खालिस्तानियों के खिलाफ एकजुट हो गए है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं ब्रिटेन के एक पुलिस अधिकारी निक ने समर्थन में शो में शामिल होकर एक बॉलीवुड गीत पर डांस किया।

ndian High Commission in London.

प्रदर्शन में हर तरफ से लोग शामिल थे। कुछ व्यक्तिगत क्षमता में, जबकि अन्य एक संगठन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। कुछ ने अपने गालों पर तिरंगा रंगा हुआ था। ब्रिटेन में भारतीय मूल की महिलाओं के संगठन इंस्पायरिंग इंडियन वुमन की सारिका हांडा ने कहा कि प्रदर्शन यह दिखाने के लिए है कि हम जहां से भी हैं, हम एक हैं। हम यहां यह दिखाने के लिए हैं कि जो भी हम पर हमला करेगा, हम यहां आएंगे और बड़ी संख्या में अपनी ताकत और समर्थन दिखाने आते रहेंगे। हम नहीं झुकेंगे। जय हिंद।London | लंदन में खालिस्तानियों के खिलाफ सड़क पर उतरे भारतीय समुदाय के लोग, 'इंडिया हाउस' के बाहर किया विरोध प्रदर्शन | Navabharat (नवभारत)

इस बीच दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमीशन के सामने लगे बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं। यह एक्शन ब्रिटेन में भारतीय दूतावास में खालिस्तानी प्रदर्शन के बाद उठाया गया है। भारतीय दूतावास में हुए प्रदर्शन के बाद भारत ने ब्रिटेन के सामने कड़ा विरोध जाहिर किया था। भारत सरकार ने कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाईकमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए। खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन हाईकमीशन का तिरंगा उतार दिया था, हालांकि भारतीय राजनयिकों ने इस घटना के कुछ ही देर बाद और बड़ा तिरंगा हाईकमीशन पर लहराया था।

यह भी पढ़ें : Zwigato : कपिल शर्मा की फिल्म ने कमाए महज 7500 रुपये, KRK ने उड़ाया मजाक, कहा- वाह इतिहास रच दिया…

 295 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of march 23 : शहीद दिवस के अलांवा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Thu Mar 23 , 2023
Spread the loveHistory of march 23 : 23 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर पर 1357 में लार्ड क्लाइव ने फ्रांसीसियों को हराकर कब्जा किया। पिनेरोलो पिडमाउंट पर फ्रांस की सेना ने 1630 में कब्जा किया। ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक 1832 में पारति किया गया। […]

You May Like