दिलीप टिर्की निर्विरोध चुने गए हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष

Spread the love

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। टिर्की ने रविवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। वहीं उनके खिलाफ खड़े सभी प्रतिद्वन्दियों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया।

दिलीप टिर्की भारत के पूर्व हॉकी कप्तान होने के साथ-साथ एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वो अंतरराष्ट्रीय हॉकी में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनेे 15 साल के लंबे करियर में 412 मुकाबले खेले हैं।

दिलीप ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 18 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल किया था। अब चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ट्वीट करके पारदर्शी चुनाव कराने के लिए खुशी जाहिर की और भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा किया।

ओडीशा के दिलीप टिर्की जहां हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने हैं, वहीं आसिमा अली उपाध्यक्ष (महिला) और एसवीएस सुब्रमन्या उपाध्यक्ष (पुरुष) और भोला नाथ सिंह महासचिव बने हैं।

कौन हैं दिलीप टिर्की?

भारतीय टीम के पूर्व फुल बैक 44 वर्षीय टिर्की को बीजू जनता दल के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था। इससे पहले वह ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष थे। वर्तमान में वह ओडिशा हॉकी संवर्धन परिषद के अध्यक्ष हैं। टिर्की 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2012 में बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा उन्होंने 2003 में मलेशिया और 2007 में चेन्नई में हुए एशिया कप में गोल्ड मेडल जीता था। वो इसी टूर्नामेंट में 1999 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे।

 367 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल गांधी आखिर क्यों नहीं लड़ रहे अध्यक्ष पद का चुनाव? 2024 के लिए है नया दांव!

Fri Sep 23 , 2022
Spread the love7 सितम्बर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3,570 किमी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस बीच पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव की चर्चा तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष पद स्वीकार करने हेतु राहुल गांधी को […]

You May Like