Samajwadi Party: Azamgarh से धर्मेंद्र यादव को क्यों बनाया उम्मीदवार?

Spread the love

Samajwadi Party: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है और इस बार चुनाव सात चरणों में कराया जाएगा। इसी क्रम में राजनीति पार्टियां सीट शेयरिंग कर रही है। समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं बीजेपी ने दिनेश लाल यादव को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसी बीच सांसद और बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने धर्मेंद्र यादव पर जोरदार हमला बोला है।

दिनेश लाल यादव ने कहा कि 2019 में चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव आजमगढ़ से भाग गए थे और 2022 में चुनाव हारने के बाद धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से भाग गए। अब जबकि धर्मेंद्र प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं और इसके बाद वह आजमगढ़ घूमने आयेंगे तो, आजमगढ़ की जनता यह पूछेगी कि आप 2022 में चुनाव लड़े थे, इसके बाद कितने दिन आजमगढ़ आए।

दिनेश लाल यादव ने कहा कि हम तो 2019 में चुनाव हारे इसके बाद आजमगढ़ में रहे और जनता का काम करते रहें। 2022 में चुनाव जीतने के बाद भी जनता के बीच हैं। अखिलेश यादव को पता है कि आजमगढ़ में कुछ होने वाला नहीं है, अगर एक परसेंट जीत की संभावना होती तो अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ते धर्मेंद्र यादव को चुनाव लड़ने नहीं भेजते।

दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ये चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 13 अप्रैल को होगा और अंतिम चरण का एक जून को। मतदान के बाद वोटों की गिनती चार जून को होगी। देश के कुछ राज्य जैसे बिहार, बंगाल और यूपी की लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होंगे।

यह भी पढ़ें:- Holi 2023: लखनऊ में बनी सोने की गुजिया, जानिए क्या है इसकी खासियत?

 65 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Punjab News: बेटे को पाकर भी क्यों परेशान हैं सिद्धू मूसेवाला के पिता?

Thu Mar 21 , 2024
Spread the lovePunjab News: पंजाबी सिंगर दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह दोबारा पिता बने हैं। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी चरण कौर ने (IVF) के जरिए एक बेटे को जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के बाद से ही बलकौर सिंह को परेशान किया जा रहा है। वहीं, […]

You May Like