सपा नेता से शादी के बाद Swara Bhaskar के राजनीति में आने की चर्चाएं हुईं तेज, बन सकती हैं पार्टी का चेहरा?

Spread the love

फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अक्सर अपने बयानों से चर्चा में बनी रहती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर बेधड़क अंदाज में रखती हैं। और अब फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद के साथ शादी रचा ली है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में भी चर्चाओं का बाजार गर्माया हुआ है।

Image

चर्चा यह कि क्या अखिलेश यादव, स्वरा भास्कर को समाजवादी पार्टी का चेहरा बनाएंगे? क्या उन्हें यूपी में पार्टी का ग्लैमरस चेहरा बनाया जा सकता है? या फिर, उन्हें महाराष्ट्र में पार्टी अपनी रणनीति का हिस्सा बनाएगी? दरअसल, स्वरा भास्कर अपनी एक्टिंग से अधिक बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहती हैं। केंद्र सरकार को निशाने पर लेती रही हैं। 16 फरवरी को फहाद अहमद और स्वरा भास्कर ने शादी कर ली। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। फहाद बरेली के बहेड़ी निवासी हैं। मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पढ़ाई की। अभी समाजवादी पार्टी युवजन सभा के मुंबई और महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं।

Image

फहाद महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी का चेहरा नवाब मलिक और रईस शेख के करीबी हैं। सपा में लाने में इन दोनों नेताओं की बड़ी भूमिका रही है। टिस के महासचिव रहते हुए उन्होंने कई सामाजिक कार्य किए। इसके बाद पिछले साल उन्हें पार्टी से जोड़ा गया। नवाब मलिक और अखिलेश यादव की नजदीकी किसी से छुपी हुई नहीं है। ऐसे में दिल्ली की रहने वाली स्वरा भास्कर को पार्टी अपना चेहरा बना सकती है। इसका सीधा फायदा पार्टी को चुनावी अभियानों के दौरान भीड़ को खींचने में मिलेगा। ऐसे में स्वरा भास्कर के राजनीति में आने की चर्चा भी तेज हो गई है।

अखिलेश सिंह यादव की जीवनी | Akhilesh Singh Yadav Biography I

समाजवादी पार्टी के ग्लैमरस चेहरों की बात करें तो फिल्मी जगत से जया बच्चन ही पार्टी से जुड़ी दिखती हैं। आजम खान से अदावत और अमर सिंह के जाने के बाद जया प्रदा ने भी सपा को अलविदा कह दिया था। ऐसे में पार्टी स्वरा भास्कर को अपने अभियान का हिस्सा बना सकती हैं। स्वरा की मां जेएनयू में प्रोफेसर हैं। पिता नौसेना में रहे हैं। उनकी विचारधारा अलग प्रकार की रही है। सरकार विरोधी विचारधारा समाजवादी पार्टी को सूट करती है। ऐसे में राजनीतिक चर्चाओं के भीतर से कुछ न कुछ पकने की भी बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं भारतीय मूल के Neal Mohan? जिनको मिली YouTube कमान

 311 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bhiwani हत्याकांड पर भड़के ओवैसी, बोले- भाजपा सरकार का चहेता है आरोपी, मुसलमानों को बनाया जा रहा है निशाना

Fri Feb 17 , 2023
Spread the loveहरियाणा में जुनैद और नासिर की हत्या को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है. अब इस मामले में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी सरकार पर हमला किया है. ओवैसी ने कहा कि ये हकीकत है. विक्टिम के परिवारवालों ने कंप्लेन की है. उन्होंने आरोप लगाया कि किडनैपर […]

You May Like