Vijayakanth Death: DMDK नेता विजयकांत का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Spread the love

Vijayakanth Death: देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) के संस्थापक विजयकांत का गुरुवार को निधन हो गया। वह कोविड पॉजिटिव थे। इसके बाद सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था।

WATCH: DMDK chief Captain Vijayakanth threatens to slap journalists; video goes viral | India News | Zee News

मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी ने बताया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

DMDK पार्टी संस्थापक विजयकांत के निधन की खबर आने के बाद उनके चेन्नई स्थित आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। वह एमआईओटी इंटरनेशनल अस्पताल में भर्ती थे।

बता दे कि देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (DMDK) के संस्थापक और अभिनेता विजयकांत को प्यार से ‘कैप्टन’ कहा जाता था। वह लंबे समय से बीमार भी थे। उनकी उम्र 71 वर्ष थी। इससे पहले नवंबर में एक निजी अस्पताल में विजयकांत भर्ती हुए थे।

पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने DMDK के संस्थापक विजयकांत के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया,  तिरु विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।

कौन थे विजयकांत?

दरअसल, विजयकांत ने कई हिट फिल्में की थी। विजयकांत 154 फिल्मों में काम किया था। विजयकांत एक्टिंग के बाद राजनीति में एंट्री की थी। उन्होंने डीएमडीके पार्टी की स्थापना की थी। वह दो बार विधायक भी चुने गए। वह विरुधाचल और ऋषिवंडियम से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। यही नहीं विजयकांत 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे थे।

 105 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP Weather News: यूपी के 65 जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट, दो दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा

Thu Dec 28 , 2023
Spread the loveUP Weather News:उत्तर भारत सेमत दिल्ली एनसीआर में जबरदस्त ठंड पड़नी शुरु हो गई है। इसी के साथ देश के कई राज्यों में घने कोहरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। यूपी के कई […]

You May Like