गर्मियों में बहुत अधिक ठंडा पानी पीना हो सकता है सेहत के लिए हानिकारक

Spread the love

बात करे गर्मी के मौसम की तो गर्मियों में जब तक एक बोतल ठंडे पानी से गला तर ना कर लें, तब तक प्यास ही नहीं बुझती। इस मौसम में सादे पानी को कोई नहीं पूछता है। चिलचिलाती धूप से घर आते ही फ्रिज का ठंडा पानी पी लेने में तन-मन को ठंडक और तृप्ति तो जरूर महसूस होती है, लेकिन यह आपको बीमार भी कर सकता है।

Drinking Cold Water Is Good Or Bad, Know What Study Says On It - सेहत की बात: क्या ठंडा पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है? जानिए अध्ययनों में क्या पता चला? -

गर्मी के मौसम में पानी पीना डिहाइड्रेशन से बचने के लिए जरूरी है, लेकिन बहुत अधिक ठंडा पानी पीना सेहत को कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज हम आपको बताते हैं अधिक ठड़ा पानी पीने के नुकसान क्या हैं।

अधिक ठड़ा पानी पीने से हो सकते सेहत को ये नुकसान

cold water is harmful for health in summer | गर्मियों में ठंडा पानी पीना हो सकता है खतरनाक, जानिए इसके 4 बड़े नुकसान | Patrika News

हार्ट रेट हो सकता है कम
ठंडा पानी आपकी हार्ट रेट को कम करता है क्‍योंकि इससे गर्दन के पीछे मौजूद एक नस प्रभावित होती है जो हार्ट रेट को धीमा कर देती है।  वेगस नर्व पानी के कम तापमान से सीधे प्रभावित होती है, जिससे हृदय गति अंततः धीमी हो जाती है। यह दिल के लिए सही नहीं होता है, क्योंकि इससे हार्ट से संबंधित कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

हो सकती है सिरदर्द की समस्या

आपने ‘ब्रेन फ्रीज़’ के बारे में सुना होगा। यह बर्फ वाले पानी या फिर आइस क्रीम के ज्यादा सेवन से होता है। इसमें ठंडा पानी स्पाइन की सेंसेटिव नसों को ठंडा कर कर देता है, जिससे यह दिमाग पर असर डालती हैं। इसी वजह से सिर में दर्द होता है।

पेट की हो सकती है समस्या

ठंडा पानी आपके पेट को नुकसान पहुंचाता है। इसे पीने से खाना पचाने में दिक्कत, पेट में दर्द, जी मचलना और पेट से अजीब आवाज़े आने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह है ठंडे पानी का बाहर के टेम्परेचर के अलग होना, जिससे यह शरीर में पहुंच कर पेट में मौजूद खाने को पचाने में दिक्कत देता है। इसी कारण पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वजन को बढ़ाता हैं अधिक ठड़ा पानी

harms of drinking chilled water know the side effects of drinking cold water thanda pani peene ke nuksan in hindi - गर्मियों में ठंडा पानी पीने का शौक पड़ न जाए सेहत

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ठंडे पानी के कारण शरीर में मौजूद फैट को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। फ्रिज के पानी से शरीर का फैट सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से वसा को कम करने में समस्या आती है और वजन कम नहीं होता।

एनर्जी लेवल डाउन
ठंडा पानी पीने से बॉडी में मेटाबॉलिज्‍म स्‍लो काम करने लगते हैं और शरीर में ज्‍यादा काम करने की क्षमता नहीं रह जाती है। दरअसल, ठंडा पानी शरीर से फैट को रिलीज नहीं कर पाता है, जिस वजह से शरीर सुस्‍त रहता है और एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है।

यह भी पढ़ें : चोल साम्राज्य पर बनी फिल्म पोन्नियर सेल्वन -1 का टेलर हुआ रिलीज, रानी नंदनी के करिदार में नजर आएगी ऐश्वर्या राय बच्चन

 411 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से शुरु कर रहे हैं 150 दिन, 3570 किमी की यात्रा, जानें क्या है कांग्रेस की तैयारी

Wed Sep 7 , 2022
Spread the loveBharat Jodo Yatra : साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए देशभर की राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। तमाम राजनेता केन्द्र की राजग सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। तो इन सबमें कांग्रेस कहां पीछे रहने […]

You May Like