Viagra Overdose होने से युवक का हुआ ऐसा हश्र कि पत्नी छोड़कर चली गई मायके, हाल ही में हुई थी शादी

Spread the love

Viagra Overdose : यदि आप वियाग्रा के सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइये। इसके कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। यौन क्षमता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल में लाई जाने वाली दवा वियाग्रा की ओवरडोज व्यक्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया है।

भारतीय जीवन दर्शन कहता है कि किसी भी चीज की अति घातक होती है। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज में सामने आया है, जहां वियाग्रा के अत्याधिक डोज ने 28 वर्षीय युवक की जिंदगी विवाह के चंद दिनों बाद ही नारकीय बना दी। राहत की बात यह थी कि डाक्टरों ने इस केस को चुनौती के रूप में लिया और दुर्लभ पेनाइल प्रोस्थेसिस ऑपरेशन करके उसे मानो नई जिंदगी दे दी। जल्द ही युवक फिर से सामान्य ढंग से जीवन जीने लगेगा। अब पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

Prayagraj Man Lands in Hospital After Viagra Overdose, May Have a 'Bulge'  for Life

वियाग्रा ओवरडोज के कारण नपुंसकता की कगार पर पहुंच गया था युवक –

Viagra Overdose : संगम नगरी मंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में यूरोलाजी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने करीब ढाई घंटे तक आपरेशन कर ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो चिकित्सा जगत में दुर्लभ माना जाता है। इस ऑपरेशन के बाद नपुंसकता से परेशान लोगों के लिए भी अब नई उम्‍मीद जग गई है।

वियाग्रा का अत्याधिक डोज़ लेने के कारण नपंसुक होने की कगार पर पहुंच चुके इस युवक के लिए मुंबई के डॉ. रूपिन शाह ऑपरेशन फॉर्मूले को अपनाया गया। ऐसा ऑपरेशन प्रयागराज में पहली बार हुआ। इससे नपुंसकता का अभिशाप झेल रहे अन्य लोगों के लिए भी उम्मीद जग गई है।

Viagra overdose lands newly married UP man in hospital, undergoes surgeries  | India News | Zee News

Viagra Overdose : इस ऑपरेशन की सफल होने से सुपर स्पेश्यलिटी ब्लॉक स्थित यूरोलाजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया टीम की काफी गदगद है। अस्पताल मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने दो माह पहले संपर्क किया था। उसका विवाह करीब तीन माह पहले ही हुआ है। पेशेंट वियाग्रा का सेवन पहले से करता था और शादी के बाद डोज बढ़ा दी। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि शारीरिक संबंध बनाने की उसकी क्षमता खत्म हो गई। उसका स्खलन बंद हो गया।

नई-नई शादी हुई, दोस्तों की सलाह पर ले ली वियाग्रा की ओवरडोज, लेकिन पड़ गए  'लेने के देने' | Man In Trouble After Taking Tablet Overdose On Advice Of  Friends - Hindi

 

यह भी पढ़े : 8 June Histroy : समाज और सत्ता से काटकर किसी क्षेत्र को नहीं देखा जा सकता! यह कहना है हबीब तनवीर का, जानें आज का इतिहास

डॉ. बताते हैं, ‘इसका कारण यह था कि युवक ने वियाग्रा की 200 मिलीग्राम डोज ले ली थी। आमतौर पर यह 25 से 30 मिलीग्राम लेनी चाहिए वह भी डाक्टरों की सलाह पर ही।’ उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान युवक के गुप्तांग में पेनाइल प्रोस्थेसिस प्रत्यारोपित किया गया। इसे दिल्ली से मंगाया गया था, इसकी कीमत 35 हजार रुपये है। मरीज की हालत अब ठीक है और अगले एक सप्ताह बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

 380 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rupay Credit Card के जरिए भी हो सकेगा UPI भुगतान, UPI से लिंक होंगे क्रेडिट कार्ड

Wed Jun 8 , 2022
Spread the loveRupay Credit Card : जहां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक तरफ आम जनता पर लोन का बोझ बढ़ा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ एक बड़ी राहत भी दी है। RBI ने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) से जोड़ने का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत Rupay […]

You May Like