‘कर्तव्यपथ’ पर नेताजी की प्रतिमा के अनावरण में शरीक नहीं होंगी उनकी बेटी, जानिए Anita Bose ने क्यों जताई नाराजगी

Spread the love

Anita Bose : राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक इंडिया गेट पर 8 सितंबर 2022 गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा अनावरण किए जाने पर उनकी बेटी अनीता बोस फाफ ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नेताजी की प्रतिमा का अनावरण पीएम मोदी 8 सितंबर को ही क्यों कर रहे हैं। इसका अनावरण राष्ट्रीय पर्व या नेताजी के किसी महत्वपूर्ण दिन को किया जाना चाहिए था।

Anita Bose
Anita Bose

लेकिन उनकी बेटी Anita Bose ने कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शरीक नहीं होंगी। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, “नहीं, मैं नहीं रहूंगी। परिस्थिति के साथ-साथ वहां पर क्या होगा, इस बारे में मुझे जानकारी नहीं है।

Anita Bose : अनीता बोस फाफ ने बताया कि, प्रतिमा के अनावरण के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है। हालांकि वह पीएम मोदी से मिलना चाहती थीं, लेकिन उन्हें पीएमओ से मिलने का समय नहीं मिला।

Rajpath Renamed Kartavya Path: Inauguration Today, Delhi Police Releases  Traffic Plan

Anita Bose : उन्होंने कहा, “मैं इसलिए नाराज हूं क्योंकि कार्यक्रम पूरी तरह से अव्यवस्थित है। हां, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि नेताजी की मूर्ति लगाई जा रही है। आठ सितंबर की तो कोई अपेक्षा ही नहीं थी। इस दिन का नेताजी से कोई लेना-देना ही नहीं है। मुझे उम्मीद थी कि शायद कार्यक्रम की तारीख 21 अक्टूबर (आजाद हिंद फौज की स्थापना दिवस) या 23 जनवरी (पुण्यतिथि) होगी।

Anita Bose ने नेताजी की अस्थियों को लेकर भी जताई नाराजगी

अनीता के मुताबिक, नेताजी की अस्थियों को जापान से भारत लाने के लिए पीएमओ को चिट्ठी लिखी थी, लेकिन इसका भी कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि प्रधानमंत्री काफी व्यस्त रहते हैं, इसलिए जवाब नहीं मिल सका है।

Netaji's legacy has been exploited': Subhas Chandra Bose's daughter Anita  Bose Pfaff

Anita Bose : जब अनीता इस कार्यक्रम के बहिष्कार की बात को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इसे अफवाह बताया। इससे पहले उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा था कि टोक्यो के रेनकोजी मंदिर में नेताजी के अवशेषों को एक ‘अस्थायी’ जगह पर रखा गया है।
वहां देखभाल करने वाली तीन पीढ़ियां गुजर गई हैं। इसलिए अब इन अवशेषों को वापस लाया जाना चाहिए।

डीएनए टेस्ट से खोलें नेताती जी की मौत का सही समय

Anita Bose : अनीता बोस ने कहा कि, बहुत से लोगों को अभी शंका है कि, नेताजी की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को नहीं हुई थी। ऐसे में उनके अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराकर इस संदेह को हमेशा के लिए खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेनकोजी मंदिर के पुजारी और जापानी सरकार इस तरह के परीक्षण के लिए सहमत है।

28 फीट ऊंची है नेताजी की प्रतिमा

-पीएम मोदी गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण दिल्ली के इंडिया गेट पर करेंगे।
– 28 फीट ऊंची ग्रेनाइट से बनी इस प्रतिमा को ओडिशा के प्रसिद्ध मूर्तिकार अद्वैत गडनायक ने तैयार किया है।
– इसे इंडिया गेट पर बनी छतरी में लगाया जाएगा।
– इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को हटाकर नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय कर दिया गया है।
– 26,000 घंटे के कलात्‍मक प्रयासों से तैयार हुई प्रतिमा
– नेताजी की प्रतिमा 280 मीट्रिक टन वजन वाले विशाल ग्रेनाइट पत्‍थर पर उकेरा गया है।
– प्रतिमा का वजन 65 मीट्रिक टन है
– काले रंग के ग्रेनाइट पत्‍थर से निर्मित 28 फुट ऊंची यह प्रतिमा इंडिया गेट के समीप एक छतरी के नीचे स्‍थापित की जाएगी।

 387 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलम और आवाज के जादूगर भूपेन हजारिका ने बाँलीवुड के दिये बेहतरीन नगमें

Thu Sep 8 , 2022
Spread the loveभूपेन हजारिका ने अपने गीतों से भारतीय संगीत की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान दिया है। भूपेन हजारिका अपने विलक्षण प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार इतना ही नहीं बल्कि अपनी मूल भाषा असमिया के कवि, फिल्म निर्माता तथा लेखक के रूप में भी जाने जाते है। भूपेन हजारिका ने समाज […]

You May Like