Eid 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई ईद की नमाज, एक-दूसरे को दी बधाई

Spread the love

Eid 2024: आज पूरे देश में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर  हर कोई अल्लाह की रहमत का ख्वाहिशमंद था। ऐसे में देश भर की मस्जिदें लाखों नमाजियों से भर गईं। एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद ताजुल मसाजिद में तो जरा जगह नहीं बची। नमाजियों को सड़क पर बैठकर सजदा करना पड़ा।

वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज और मथुरा जिलों में बृहस्पतिवार को ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह तय समय पर नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से शहरों में पुलिस बल तैनात रहा। नमाजी और रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को ईद की बधाई दी।

गुरुवार को जिले में ईद को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। सुबह तय समय पर शहर की मस्जिद ईदगाह, ईदगाह नौरंगाबाद, मस्जिद मीनारा, मस्जिद गोटैया बाग, मस्जिद हाथीपुर कोठार, मस्जिद हुदा हिदायतनगर, मस्जिद कचहरी, मस्जिद महाराजनगर, गौसिया मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, अजमेरी मस्जिद मस्जिद गुलजारनगर, हुसैनी मस्जिद हिदायतनगर,  मस्जिद शमशेरनगर, मस्जिद गरीब नवाज इस्लामनगर, मस्जिद कादरी गुलजार नगर, रफाकती मस्जिद हिदायतनगर,  मदीना मस्जिद हिदायतनगर, छाउछ पुरानी मस्जिद, मस्जिद मथना शरीफ, मस्जिद बिलाल हिदायतनगर और बरकाती मस्जिद नौरंगाबाद के साथ अन्य मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बीएसएफ के जवानों के साथ पुलिस पैदल गस्त करती रही। नमाज अदा करने के बाद नमाजी और रोजेदारों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। सिंगाही, तिकुनियां, बेलरायां, निघासन, पलिया, मोहम्मदी, गोला, धौरहरा आदि क्षेत्रों में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं है। ईदगाहों पर मेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने खरीददारी की।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष, वृषभ, कुंभ राशि वालों आज का दिन शुभ, घर में होगा धन का आगमन

 107 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में पहले चरण की इन 8 सीटों पर किसका रहेगा जलवा?, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर...

Thu Apr 11 , 2024
Spread the loveUP Lok Sabha Chunav 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होने है, वहीं राजनीतिक दल 17 अप्रैल तक प्रचार कर सकेंगे। इस बीच उत्तर प्रदेश में सियासी पारा बढ़ गया है। सभी दल यूपी में […]

You May Like