Eknath Shinde ने उद्धव को लिखी चिट्ठी में कहा – पिछले 2.5 सालों से CM हाउस ‘वर्षा’ के दरवाजे शिवसेना विधायकों के लिए थे बंद

Spread the love

Eknath Shinde : महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बागी एकनाथ शिंदे ने सीएम उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। उन्होंने इस पत्र में कहा है कि हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। शिंदे ने कहा कि ढाई साल से सीएम आवास के दरवाजे हमारे लिए बंद थे।

Eknath SHinde news: Maharashtra crisis: Shiv Sena removes Eknath Shinde as  its Legislative party leader - The Economic Times

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के तेवर अभी भी नरम नहीं हुए हैं। 37 से अधिक पार्टी विधायकों के समर्थन मिलने का दावा कर वे दलबदल विरोधी कानून को भी चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

Have support of 40 MLAs', Eknath Shinde on reaching Guwahati from Surat |  Manorama English

विधायकों ने कहा केवल एकनाथ शिंदे ने हमारी आवाज सुनी –

इन सब के बीच  बुधवार देर रात जहां शिवसेना के चार और बागी विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहीं आज सुबह भी तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए। इससे पहले बुधवार शाम को ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को संबोधित किया और देर रात सरकारी आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए।

I'm With Hindutva, Will Not Return to Shiv Sena': Eknath Shinde

Eknath Shinde : शिवसेना के बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिख कई गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायकों ने लिखा है कि 2.5 सालों से हमारे लिए सीएम आवास बंद था। वर्षा बंगले तक सीधी पहुंच नहीं थी। एनसीपी-कांग्रेस के विधायकों से ही आप मिल पाते थे।

महाराष्ट्राच्या मुख्यमंत्र्यांचे निवासस्थान बदलणार? वर्षा बंगल्यावर  जाण्याबाबत उद्धव ठाकरेंनी दिले हे उत्तर | CM Uddhav Thackeray will go to  the CM's ...

शिवसेना के विधायकों को नजरअंदाज किया गया। केवल एकनाथ शिंदे ने हमारी आवाज सुनी। विधायकों ने अयोध्या जाने से रोकने का भी आरोप लगाया। विधायकों ने कहा कि सरकारी अधिकारी हमारी बात नहीं सुनते थे।

यह भी पढ़ें : President Election : यशवन्त सिन्हा की पत्नी ने कहा – BJP के पास अच्छा कैंडिडेट और बहुमत भी

बीते 12 घंटे में कुल सात विधायक असम के गुवाहाटी स्थित रेडिसन ब्लू होटल पहुंचे। यानी कि अब कुल मिलाकर शिंदे के समर्थन में कुल 42 विधायक आ गए हैं। वहीं तीन विधायकों के मुंबई में होने की खबर है।

Eknath Shinde: Someone is shaking hands, someone on a T-shirt, see a photo  of Shiv Sena rebel MLAs from Guwahati in a million words | Guwahati  residency blue hotel rebel mla eknath

Eknath Shinde :  मिली जानकारी के मुताबिक असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं। इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं।  वहीं होटल में मौजूद सभी बागी विधायक पूर्व गृह राज्य मंत्री और शिवसेना नेता दीपक केसरकर से  भी  मिले।

यह भी पढ़ें : कौन हैं एकनाथ शिंदे? जिसे शिवसेना ने विधायक दल के नेता पद से हटाया, अब कैसे बचेगी महा विकास अघाड़ी की सरकार

यह भी पढ़ें : History of June 23 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो मात्र 33 वर्ष की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के बन गये थे कुलपति, जानें आज का इतिहास

 428 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

91 वर्षीय Rupert Murdoch चौथी बार लेने जा रहे तलाक, बंट जायेगी 14 बिलियन की संपत्ति

Thu Jun 23 , 2022
Spread the loveRupert Murdoch : हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने तलाक लिया था। उनके अलावा जेफ बेजोस और उनकी पत्नी मैकेंजी के बीच भी तलाक हुआ था। और अब मीडिया मुगल के नाम से दुनिया भर में मशहूर ऑस्ट्रेलियाई-अमेरिकी बिजनेस टाइकून रूपर्ट […]

You May Like