गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा, 12 दिसंबर को दोबारा लेंगे शपथ

Spread the love

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा।

गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी.आर. पाटिल और पार्टी के मुख्य सचेतक पंकज देसाई के साथ गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा।

20 cabinet ministers to take oath along with CM Bhupendra Patel BJP to form  govt for 7th straight term in Gujarat on 12 December - सीएम भूपेंद्र पटेल  के साथ 20 कैबिनेट

यह केवल औपचारिकता है, क्योंकि पार्टी चुनाव से पहले ही पटेल के राज्य का नया मुख्यमंत्री होने की घोषणा कर चुकी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने पटेल के एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बृहस्पतिवार को पुष्टि करते हुए कहा था कि वह 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे।

देसाई ने राजभवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिमंडल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. नई सरकार के गठन तक पटेल राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री होंगे।’ पाटिल ने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में बताया कि भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शनिवार सुबह बुलाई गई, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेगा।

Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel submitted his resignation Oath  ceremony on 12 December | गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल का इस्तीफा, 12 दिसंबर  को दोबारा लेंगे शपथ | Hindi News, Zee Hindustan Election

देसाई ने कहा, ‘गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ में शनिवार सुबह 10 बजे विधायकों की एक बैठक होगी। राज्यपाल को दोपहर तक विधायक दल के नए नेता के बारे में सूचित किया जाएगा, इसलिए हमने उनसे मुलाकात का समय भी मांगा है। नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण राज्यपाल के निर्देशानुसार किया जाएगा।’ पाटिल ने बताया कि नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में होगा।

 264 total views,  5 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल के सिर सजा मिसेज वाशिंगटन का ताज, परिवार में खुशी का माहौल

Sat Dec 10 , 2022
Spread the loveमेरठ की बेटी शगुन अग्रवाल ने आज भारत का नाम विश्व फलक पर चमकाया है। शगुन ने मिसेज वॉशिंगटन 2022 का खिताब अपने नाम किया है। शगुन ने विदेशी महिलाओं को पछाड़ते हुए भारत को जीत दिलाकर देश को यह गौरव दिलाया है। ब्यूटी एंड माइंड के इस […]

You May Like