Elon Musk ने की Twitter India के लगभग सभी कर्मचारियों की छुट्टी, दुनिया भर में स्टाफ हुए हाफ!

Spread the love

शुक्रवार (4 अक्टूबर 2022) को जब ट्विटर के कर्मचारी सोकर उठे तो उनका दिन पहले की भाँति नहीं था। उन्हें कंपनी की ओर से एक भयावह मेल मिला। मेल का सारांश यही था कि अगर ट्विटर कर्मचारी ऑफिस आने की सोच रहे हैं तो पहले चेक कर लें कि आपकी नौकरी बची है या नहीं।

जैसे ही एलन मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथ में ली उन्होंने छंटनी के संकेत दिए थे। और अब ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने भारत में कंपनी के लगभग सभी कर्मचारियों को निकाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक भारत में कंपनी के करीब 250 कर्मचारी थे। कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा था कि शुक्रवार को छंटनी की जाएगी। इसके मुताबिक भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी गई है।

एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है। ट्विटर का मालिक बनते ही मस्क ने सबसे पहले मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) सहित चार बड़े अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी (Twitter Lay off) की जाएगी। ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कहा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम शुक्रवार को ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

मिंट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत में करीब-करीब पूरा स्टाफ हटा दिया गया है। पूरी क्यूरेशन टीम की छुट्टी कर दी गई है। यह टीम ट्विटर मोमेंट्स फीचर के लिए कंटेंट तैयार करती थी। साथ ही कम्युनिकेशंस, ग्लोबल कंटेंट पार्टनरशिप्स, सेल्स और एड रेवेन्यू, इंजीनियरिंग और प्रॉडक्ट टीमों पर भी गाज गिरी है। एक सूत्र ने कहा कि इन टीमों में पूरे या 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला गया है।

ट्विटर से निकाले गए एक कर्मचारी ने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कुछ कर्मचारियों को रिटेन रखा गया है। ये लोग कंपनी के फुल टाइम रोल पर नहीं थे। कंपनी की पब्लिक पॉलिसी टीम में रहे यश अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘अभी-अभी मुझे निकाल दिया गया है। मुझे इस टीम और इस कल्चर का हिस्सा बनने पर गर्व है। इस टीम और इस ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।’ यह ट्विटर में फर्स्ट राउंड की छंटनी है। दिसंबर 2021 में पूरी दुनिया में ट्विटर के 7,500 कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें : Himanchal की रैली से पहले राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से क्यों मिले PM, क्या है इस मुलाकात के मायने

 317 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिक्स था Priyanka Chopra का मिस वर्ल्ड बनना? पूर्व मिस बारबाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

Sat Nov 5 , 2022
Spread the loveग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने साल 2000 में मिल वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। लेकिन पूरे 22 साल बाद प्रियंका के इस खिताब को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व मिस बारबाडोस लीलानी मैककॉने ने […]

You May Like