दिल्ली में अब लड़के भी नहीं हैं सुरक्षित, 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने किया रेप, फिर लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा

Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली में 12 साल के एक लड़के के रेप करने का मामला सामने आया है। चार लोगों ने कथित तौर नाबालिग बच्चे का रेप किया। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग लड़के को लाठियों से पीटा और मृत समझकर छोड़ दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला पैनल ने घटना का संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कहा कि दिल्ली में लड़कियों की तो बात ही छोड़िए, लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के बच्चे के साथ चार लोगों ने बेरहमी से रेप किया और लाठियों से पीट-पीटकर अधमरी हालत में छोड़ दिया। हमारी टीम ने मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई है।

वहीं इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हैं। महिला पैनल ने मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर फरार तीनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द तीनों अन्य भी गिरफ्त में होंगे। इसके अलावा चारों का आपस में क्या संबध है। वह पीड़ित को कैसे जानते थे यह जांच का विषय है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों का पुराना रिाकॉर्ड भी देखा जा रहा है। मामले में घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहें हैं।

यह भी पढ़ें : UP में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में अनिवार्य होगा योग, प्रत्येक जिले में बनेगा एक खेल केन्द्र

 336 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of September 26 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के जन्मदिन के अलावा इतिहास में आज क्या कुछ है खास

Mon Sep 26 , 2022
Spread the loveHistory of September 26 : 26 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ –  विलियम 1087 में द्वितीय इंग्लैड के सम्राट बने। अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का 1777 में फिलाडेल्फिया पर कब्जा। न्यूयॉर्क सिटी में 1872 को पहला मंदिर बना। बेयर्न में गुस्ताव रीटर वॉन कारा ने 1923 में बर्लिन से […]

You May Like