Bihar News: चुनाव से पहले बिहार की सियासत में एक बार फिर हो सकता है बड़ा खेल?

Spread the love

Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गर्म होती जा रही है। इसी बीच चुनाव की तैयारियां तेज है। वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का प्रस्तावित मंत्रि परिषद का विस्तार आज टाल दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से अभी मंत्रियों की लिस्ट तैयार नहीं की गई है। बता दें कि आज शाम पांच बजे होने मंत्रिपरिषद का विस्तार होने वाला था।

दरअसल, एक बीजेपी के मंत्रियों की सूची केंद्रीय स्तर से अभी बिहार के नेताओं को नहीं सौंपी गई है इसी कारण मंत्रि परिषद का विस्तार टाला गया है। बता दें कि मंत्रियों की सूची दिल्ली से पटना नहीं पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही सूची आएगी उसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभव होगा।

बीजेपी के अंदर नाराजगी

बता दे कि इस बीजेपी बिहार में नए चेहरों को मौका देना चाहती है इसलिए अभी मंथन का दौर जारी है। जैसे ही ये तय हो जाएगा मंत्रिमंडल विस्तार की नई तिथि की घोषणा की जाएगी। हालांकि कुछ स्तरों पर कहा जा रहा था कि शायद बीजेपी के भीतर नाराजगी की बात है, लेकिन बीजेपी नेताओं ने ऐसी किसी बात से इनकार किया है।

डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार

गौरतलब है कि नई सरकार के बनने के बाद करीब डेढ़ महीने बाद मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है। जदयू के 8 मंत्रियों की लिस्ट जारी हो गई है। अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, महेश्वर हजारी (संजय झा की जगह), सुनील कुमार, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, जयंत राज के नाम शामिल हैं। जबकि पहले से नीतीश कैबिनेट में विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव के अलावा निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री हैं।

वहीं बीजेपी की ओर से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार मंत्री बनाए गए हैं। इस बीच मंत्रि परिषद विस्तार को लेकर अभी मंत्रियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है। आगामी एक से दो दिनों के भीतर ही किसी भी समय बीजेपी कोटे के मंत्रियों के नाम राजभवन भेजे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Delhi News: CM अरविंद केजरीवाल के बयान पर भड़के हिंदू शरणार्थी, जानें क्या बोले?

 94 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Holika Dahan 2024: जानिए प्रहलाद और होलिका दहन की कथा, इतिहास और मुहूर्त

Thu Mar 14 , 2024
Spread the loveHolika Dahan 2024: हिंदू धर्म में अपनी पूजा-पाठ और त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें विभिन्न प्रकार के पर्व मनाए जाते हैं, जिनका अपना एक विशेष स्थान और महत्व है। इसमें से एक पर्व होली है। इस साल होली 25 मार्च, 2024 दिन सोमवार को मनाई जाएगी। होली […]

You May Like