बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Asha Parekh को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

Spread the love

केंद्र सरकार ने आज 79 साल की अभिनेत्री आशा पारेख को 2022 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने का ऐलान किया। 30 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।

Anurag Thakur Calls on PM Modi, Discusses Himachal's Covid Management

उन्होंने बताया कि हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए आशा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों के काम को सम्मानित करने के लिए हर साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स दिया जाता है।

 

हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। आशा पारेख ने कई साल तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और वे अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी। उन्हें फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वे कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।
आशा पारेख - दौलत-शोहरत के बावजूद भी रह गयी थी अकेली, करने वाली थी सुसाइड -  Ajab Jankari |
2 अक्टूबर 1942 को पैदा हुईं आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें स्टेज समारोह में नृत्य करते देखा और उन्हें दस साल की उम्र में माँ (1952) में लिया और फिर उन्हें बाप बेटी (1954) में दोहराया। इस फिल्म की विफलता ने उन्हें निराश किया और भले ही उन्होंने कुछ और बाल भूमिकाएं कीं।
Image
आशा अभिनेत्री के साथ-साथ प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुकी हैं। उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हें कई अवॉर्ड मिले। जैसे 1963 में अखंड सौभाग्यवती के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का गुजरात राज्य पुरस्कार। 1971 में फिल्म कटी पतंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार।

 393 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

T-20 World Cup : शमी के फैंस के लिए बड़ी खुश खबरी, टी-20 वर्ल्ड कप में दिखायी दें सकते हैं मोहम्मद शमी

Tue Sep 27 , 2022
Spread the loveअगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान पहले ही हो चुका है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं पाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के नाम को लेकर है। शमी के नहीं चुने […]

You May Like