FIFA World Cup : मोरक्को को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस, राष्ट्रपति मैक्रों 18 को फिर आएंगे कतर

Spread the love

कतर में चल रहे 2022 फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) के दूसरे समीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। पिछले 24 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम लगातार दो बार फाइनल में पहुंची है। टीम के फाइनल में पहुंचने से फ्रांस के राष्ट्रपति को बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि उन्हें “बेहद गर्व” था कि सेमीफाइनल में मोरक्को पर टीम की जीत देखने के लिए कतर की यात्रा करने के बाद फ्रांस विश्व कप फाइनल में पहुंच गया है।

अब फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। फ्रांस के डिफेंडर थियो हर्नांडेज ने 5वें मिनट पर पहला गोल कर दिया था। वहीं 79वें मिनट में रैंडल कोलो मुआनी ने दूसरा गोल किया।

दूसरे हाफ में मोरक्को टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही थी। लेकिन फ्रांस ने दूसरा गोल कर फाइनल में एंट्री ले ली। फुल टाइम और फिर एक्स्ट्रा टाइम में भी यही स्कोर रहा और फ्रांस ने मैच जीत लिया।

मोरक्को की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी. पहली बार ऐसा हुआ कि कोई अफ्रीकन टीम यहां तक पहुंची. हालांकि सेमिफाइनल जीतकर मोरक्को अगर फाइनल तक पहुंचती तो यह अपने आप में इतिहास बन जाता. क्योंकि आज तक कोई भी अफ्रीकन टीम फीफा के फाइनल तक नहीं पहुंची है।

1962 में ब्राजील के बाद से किसी भी टीम ने लगातार फीफा विश्व कप (पुरुष) नहीं जीता है! केवल इटली (1934, 1938) और ब्राजील (1958, 1962) ने लगातार विश्वकप जीता है। फ्रंस के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

यह भी पढ़ें : UN में भारत की शिकायत करेगा पाकिस्तान, लाहौर बम धमाके का लगाया आरोप

 276 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of December 16 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Fri Dec 16 , 2022
Spread the loveHistory of December 16 : 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – जापान के माउंट फुजी पर्वत में 1707 में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ। ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर 1824 में खोली गयी। ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने 1889 में स्वीकार कर शासन […]

You May Like