BJP नेता बीएल संतोष से फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने की मुलाकात, जानिए क्या हैं इसके मायने

Spread the love

BJP : अभिनेता सोनू सूद ने दिल्ली में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने दिल्ली में बीएल संतोष के आवास पर उनसे मुलाकात की है। बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोगा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Sonu Sood First Reaction On Sister Malvika Sood Congress Joining | Sonu Sood  On Sister Malvika: बहन के कांग्रेस ज्वाइन करने पर सोनू सूद का आया पहला  बयान, जानें क्या कहा है

हालांकि अभी तक सोनू सूद या बीजेपी नेता बीएल संतोष की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई बातचीत नहीं की गई है। ना ही दोनों ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की कोई तस्वीर शेयर की है।

K'taka's BL Santhosh elevated to BJP General Secretary, party's 2nd most  powerful role | The News Minute

BJP : लेकिन सोनू सूद की बीएल संतोष से मुलाकात के बाद सोनू सूद के राजनीतिक करयिर को लेकर सवाल उठने लगा है। कई लोगों में चर्चा है कि निकट भविष्य में सोनू सूद बीजेपी में शामिल होंगे। हालांकि अभी इस मामलों में सोनू सूद की ओर से अभी तक कोई बात नहीं की गई है। बता दें कि सोनू सूद मूल रूप से पंजाब के मोगा के ही रहने वाले हैं।

उल्लेखनीय हो कि कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर सोनू सूद काफी मशहूर हुए। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान मुंबई, दिल्ली, सहित देश के अन्य शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर उनके घर तक पहुंचाया था। जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी।

पंजाब चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते केजरीवाल, मोगा के सोनू सूद को  दिल्ली सरकार का ब्रांड एंबेसडर बनाया | Sonu Sood Arvind Kejriwal | Sonu  Sood Delhi ...

BJP : लोग उन्हें रियल हीरो कहने लगे थे। लोगों की मदद करने में सोनू सूद अभी भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बिहार के नवादा की चार हाथ-पैर वाली बेटी का ऑपरेशन निजी खर्च पर करवाया था।

बीजेपी नेता बीएल संतोष से मुलाकात से पहले सोनू सूद की नजदीकी आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी देखी गई। अरविंद केजरीवाल से उन्होंने मुलाकात भी की थी। इससे इतर पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उनकी बहन मालविका सूद को कांग्रेस का टिकट मिला था।

Sonu Sood's Sister Malvika Sood Joins Congress, Set To Be Fielded As Party  Candidate In Moga

BJP : दूसरी ओर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बच्चों के लिए मेंटर कार्यक्रम शुरू करते हुए सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने की घोषणा की थी। अब बीजेपी नेता से मुलाकात के बाद सोनू सूद के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : Ajay Devgan और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार

 540 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव की सबसे बड़ी लूजर रही कांग्रेस, असम से गुजरात तक जमकर क्रॉस वोटिंग

Fri Jul 22 , 2022
Spread the loveराष्ट्रपति चुनाव में भले ही विपक्ष के उम्मीदवार को इस बार सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन उसकी एकजुटता में जमकर सेंध लगी है। आलम यह है कि असम से लेकर गुजरात तक जमकर क्रॉस वोटिंग हुई है। इसमें भी सबसे बड़ी लूजर कांग्रेस रही है। असम के […]

You May Like