Elvish Yadav: एल्विश यादव और यूट्यूबर के बीच क्यों हुआ कलेश, जानिए क्या है विवाद?

Spread the love

Elvish Yadav:  जब से एल्विश यादव ‘बिग बॉस OTT 2’ के विनर बने है तब से वो विवादों में आ रहे है। एक बार फिर एल्विश यादव एक विवाद में फंस गए हैं। जिसके बाद से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, नोएडा में सांप के जहर की तस्करी मामले में अभी उन पर कार्रवाई चल ही रही है कि अब वह एक यूट्यूबर की पिटाई कर फिर से विवादों में छा गए हैं।

वायरल वीडियो के बाद फंसे एल्विश यादव

एल्विश यादव का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी मामले के आधार पर एल्विश यादव और उनके कुछ साथियों के खिलाफ दिल्ली के रहने वाले सागर ठाकुर के साथ मारपीट मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। एल्विश और उनके साथियों पर गुरुग्राम के सेक्टर-53 में मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पिटाई का वीडियो खुद सागर ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जहां वह ‘मैक्सटर्न’ नाम से अकाउंट चलाते हैं। सागर ने एल्विश पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

कौन हैं सागर ठाकुर?

बता दे कि सागर ठाकुर दिल्ली के रहने वाले हैं। वह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और यूट्यूब पर उनके 16 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, इंस्टाग्राम पर 8,90,000 फॉलोअर्स और ‘एक्स’ पर 2,50,000 फॉलोअर्स हैं। सागर ने बताया कि वह एल्विश यादव को 2021 से ही जानते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से ‘एल्विश फेन पेज’ नफरत फैला रहे थे, जिसकी वजह से वह परेशान थे।

यह भी पढ़ें:- PM Modi in Assam: जीप पर सैर, हाथी की सवारी, काजीरंगा नेशनल पार्क की खूबसूरती को कैमरे में कैद करते दिखे PM मोदी

 110 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Shaitaan : फिल्म शैतान ने रिलीज के बाद तोड़ा कई रिकॉर्ड, जानें अब तक की कमाई

Sat Mar 9 , 2024
Spread the loveShaitaan:  फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की है। बता दे कि ‘शैतान’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी थी। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने रिलीज […]

You May Like