America : फिलाडेल्फिया में फायरिंग में 10 लोगों को मारी गोली; न्यूयॉर्क में आग लगने से 38 घायल

Spread the love

America : न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से करीब 38 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आग लिथियम बैटरी की वजह से लगी, जिसकी चपेट में वहां मौजूद लोग आ गए। दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि दो घायल लोगों की हालत नाजुक है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। न्यूयॉक की दमकल विभाग की आयुक्त लॉरा कवनाग ने जानकारी दी कि 20वीं मंजिल पर एक अज्ञात उपकरण में प्रयुक्त लिथियम बैटरी की वजह से आग लगी।

मैनहट्टन की ईस्ट 52 स्ट्रीट पर स्थित 37 मंजिला इमारत में शनिवार सुबह आग लगी। सोशल मीडिया पर घटना के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि लोग अपार्टमेंट की खिड़कियों पर लटके हैं और दमकलकर्मी रस्सियों के सहारे धुएं से भरी इमारत से नीचे उतार रहे हैं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले कुछ लोग छत के रास्ते बाहर आए। उन्होंने कहा कि घटना में 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है और पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

अमेरिकाः फिलाडेल्फिया में फायरिंग में 10 लोगों को मारी गोली; न्यूयॉर्क में आग लगने से 38 घायल | TV9 Bharatvarsh

बैटरी में आग लगने की वजह से 38 घायल

चीफ फायर मार्शल डेनियल ई. फ्लिन ने बताया कि इमारत की जिस यूनिट में आग लगी थी, उसमें पांच इलेक्ट्रिक बाइक मौजूद थी। इसी बाइक की लिथियम आयन बैटरी में आग लगने की वजह से 38 लोग चपेट में आ गए। लिथियम आयन बैटरियां माइक्रो-मोबिलिटी ट्रांसपोर्टेशन डिवाइस जैसे इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और होवरबोर्ड में पाई जाती हैं। अधिकारियों ने बताया कि बैटरियों की वजह से लगने वाली आग आमतौर पर तेज होती है और आसपास की चीजों को जल्दी चपेट में ले लेती है।

लिथियम आयन बैटरी के कारण 200 घटनाएं

बाइक में लिथियम आयन बैटरी का इस्तेमाल कई बार खतरे का कारण बनता है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इमारत में फायर अलार्म नहीं था और अगर था तो चेतावनी जारी क्यों नहीं की गई। एक चश्मदीद जानकोव्स्की ने बताया कि उन्हें आग के धुएं की गंध आ रही थी, लेकिन शुरू में उन्हें कुछ भी समझ नहीं आया। जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का सायरन बजा तब उन्हें पता चला कि इमारत में आग लगी है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद जानकोव्स्की ने अपने घर की खिड़कियां खोल दीं। अधिकारियों ने कहा कि न्यूयॉर्क शहर में इस साल लिथियम आयन बैटरी में आग लगने की लगभग 200 घटनाएं हुईं हैं, जिनमें 6 लोगों की मौत हुई है।

फिलाडेल्फिया में फायरिंग

वहीं, अमेरिका से गोलीबारी की घटना सामने आई है। फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके में शनिवार को 10 लोगों को गोली मार दी गई। रायटर के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए लोगों को उनकी चोटों की गंभीरता के आधार पर कई अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

 322 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

History of November 6 : जानिए आज का इतिहास, क्या कुछ है खास

Sun Nov 6 , 2022
Spread the loveHistory of November 6 : 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – ब्रिटिश फौज ने 1763 में मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया। मैक्सिको ने 1813 में स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। स्पेन ने 1844 में डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया। अब्राहम लिंकन 1860 में अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति […]

You May Like