Japan के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुई फायरिंग, लाइफ सपोर्ट पर पहुंचे, काम नहीं कर रहे कोई भी अंग

Spread the love

Japan : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं।

Image

आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

कैसे घटी यह पूरी घटना?

Japan : शिंजो आबे रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव से पहले एक कार्यक्रम में स्टंप भाषण दे रहे थे, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी।

67 वर्षीय पूर्व नेता वहीं मौके पर ही गिर गए और उनकी गर्दन से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि हमला पीछे से हुआ था।

आबे को अस्पताल ले जाया गया और जहां कार्डियो-श्वसन तंत्र (cardo-respiratory arrest) बंद देखा गया। जानकारों के अनुसार यह जापान में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शब्द है, जो बताता है कि शरीर कोई महत्वपूर्ण संकेत नहीं दर्शा रहा है, और आम तौर पर एक मृत्यु के औपचारिक प्रमाणीकरण से पहले इस शब्द का इस्तेमाल होता है।

Japan : कई मीडिया आउटलेट्स ने बताया है कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पीछे से गर्दन से गोली मारी गई थी, संभवत: एक बन्दूक से।

Image

बता दें, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे शिंज़ो आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला था। इस तरह करीब 9 साल जापान के प्रधानमंत्री रहे।

भारत के साथ था एक खास रिश्ता –

Japan : बता दें, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास कनेक्शन देखा गया है। हाल में 24 मई को क्वाड सम्मेलन में भाग लेने के लिए जापान पहुंचे पीएम मोदी ने जापान के वर्तमान प्रधानमंत्री फुशियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक से पहले जापान के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की थी।

Image

तीनों पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। इसमें भी शिंजो आबे के साथ उनकी विशेष केमिस्ट्री देखी गई थी।

Image

Japan : गौरतलब है कि शिंजो आबे शीघ्र ही जापान-भारत संघ (जेआईए) के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले थे। पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को उनकी इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं।

यह भी पढ़ें : History Today, 8 July: क्यों है आज का दिन खास, जानें 8 जुलाई का इतिहास

 398 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विवादित ट्वीट पर अरुण यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया..

Fri Jul 8 , 2022
Spread the loveबीजेपी ने पार्टी की हरियाणा यूनिट के आईटी सेल इंचार्ज अरुण यादव को उनके पद से हटा दिया है. वैसे तो पार्टी ने इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर साल 2017 के उनके एक […]

You May Like