Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानें क्या होगा भारत पर असर

Spread the love

Lunar Eclipse 2023: 5 मई यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण भले एक खगोलीय घटना हो लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे अशुभ माना जाता है। यह एक दैवीय आपदा मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य और चंद्रमा राहु से ग्रसित हो जाते हैं जिसकी वजह से ग्रहण लगता है।

Chandra Grahan 2023 Date and Time: बुद्ध पूर्णिमा पर लग रहा चंद्र ग्रहण, जानें  भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं - Chandra Grahan 2023 Date and Time  when and where

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी।

चंद्र ग्रहण कब होता है?

चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच से पृथ्वी गुजरती है। वहीं, एक उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी क्षेत्र में गुजरता है, जिसे पेनम्ब्रा कहा जाता है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पृथ्वी सूर्य की डिस्क के हिस्से को ढकती हुई प्रतीत होती है।

भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा कि नहीं?

खगोल शास्त्र और हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि, timeanddate.com के मुताबिक, भारत के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण को लोग देख सकते हैं।

भारत में कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण?

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू होगा। यह 6 मई की रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। चंद्र ग्रहण का उच्चतम काल रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा।

उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारतीय शहरों में कब दिखाई देगा?

  • नई दिल्ली: रात 8:44 (5 मई) बजे से 1:01 बजे (6 मई)
  • मुंबई: रात 8:44 बजे से 1:01 बजे (6 मई)
  • गुरुग्राम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • हैदराबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • बेंगलुरु: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • चेन्नई: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • कोलकाता: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • भोपाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • चंडीगढ़: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • पटना: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • अहमदाबाद: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • विशाखापत्तनम: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • गुवाहाटी: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • रांची: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • इंफाल: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)
  • ईटानगर: रात 8:44 बजे (5 मई) से 1:01 बजे (6 मई)

 209 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आखिर कौन था गैंगस्टर अनिल दुजाना, जानिए पूरी क्राइम कुंडली

Fri May 5 , 2023
Spread the loveनोएडा: यूपी में माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में कल यूपीएसटीएफ ने गैंगस्‍टर अनिल दुजाना को मार गिराया है। उस पर 60 से ज्‍यादा मामले दर्ज थे। इनमें हत्‍या, फिरौती, रंगदारी शामिल थे। कभी दूसरे गैंगस्टरों के लिए काम करने वाले अनिल दुजाना का […]

You May Like