पिछले तीन महीने से मर्चेंट नेवी के 26 क्रू मेंबर्स West Africa के गिनी में हैं बंधक, तेल चोरी का आरोप

Spread the love

पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी का शिप बीते तीन महीने से फंसा है। शिप के 26 क्रू मेंबरों को गिनी की नेवी ने बंधक बना लिया है। जिसमें 16 भारतीय, 6 श्रीलंका, फिलीपींस, पोलैंड के एक-एक और दो अन्य अफसर बंधक हैं।

मर्चेंट नेवी शिप के सदस्यों पर कच्चा तेल चोरी का आरोप लगा है। इसमें कानपुर के रोशन अरोड़ा भी शामिल हैं। रोशन ने शनिवार को फोन पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। रोशन के परिजनों ने भारत सरकार से बेटे की वापसी कराने की गुहार लगाई है।

रोशन के परिजनों का कहना है कि अब सभी को नाइजीरिया डिपोर्ट किया जा रहा है। अभी तक व्हाट्सएप पर बात हो रही थी, लेकिन एक बार नाइजीरिया डिपोर्ट होने का बाद स्थिति बदतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जगह गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब एक बार फिर रोशन के परिजनों ने भारत सरकार से बेटे की वापसी कराने की गुहार लगाई है।

दरअसल, गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले मनोज अरोड़ा का 26 वर्षीय बेटा रोशन मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर है। परिवार में रोशन की मां सीमा अरोड़ा और बहन कोमल है। गत शनिवार को रोशन ने किसी तरह से छिपकर परिवार को फोन पर बताया कि गिनी देश की नेवी ने क्रू मेंबरों को बंधक बना लिया है। सभी अगस्त से बंधक हैं।

अब हालात बिगड़ने वाले हैं। गिनी देश की नेवी सभी को नाइजीरीयन नेवी के हवाले करने वाली है। इसके बाद से ही परिवार परेशान है। परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : ‘अब यह किसी के लिए नहीं रहा सुरक्षित’ -हॉलीवुड सुपर मॉडल Gigi Hadid, अभिनेत्री ने छोड़ा Twitter

 283 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bihar के कटिहार में बीजेपी नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

Mon Nov 7 , 2022
Spread the loveबिहार में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता संजीव मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक संजीव मिश्रा को कटिहार में उनके घर के नजदीक गोली मारी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक बार फिर बिहार में सियासत से जुड़े लोगों […]

You May Like