लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.श्रीनिवास ने मुलाकात की। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर खुद दी है। उन्होंने ट्विटर पर मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘पद्म भूषण’सुनील गावस्कर और श्री सत्य साई हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.श्रीनिवास से आज लखनऊ में शानदार मुलाकात हुई।
Had a great meeting with 'Padma Bhushan' Shri. Sunil Gavaskar, renowned cricketer & former Captain of the Indian Cricket Team and Shri. C. Sreenivas, Chairman, Sri Sathya Sai Health & Education Trust at my official residence in Lucknow Today. pic.twitter.com/yQsiFHoGH1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 21, 2023
बता दें कि सुनील गावस्कर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। गावस्कर अपने समय के महान क्रिकेटर थे। वे भारत के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके साथ ही बल्लेबाज़ी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए है।
गावस्कर पिछले दिनों चर्चा में भी रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ कर वे चर्चा में रहे। उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें उनके पिता सचिन तेंदुलकर जैसा स्वभाव विरासत में मिला है। महान बल्लेबाज गावास्कर ने कहा था कि अर्जुन में उसके पिता सचिन की खास झलक है और वे बिल्कुल अपने पिता जैसे हैं। वहीं गावास्कर रिंकू सिंह को चेतावनी देने को लेकर भी चर्चा में रहे। वही रिंकू सिंह जिन्होंने 5 गेंद पर 5 छक्के लगाए थे। इसके बाद गावस्कर ने कहा था कि रिंकू से अब लोगों को ज्यादा उम्मीद रहेगी। कई लोग सफलता हासिल करने के बाद भी पीछे हो गए। इसकी वजह थी कि उन्हें परिवार और दोस्तों का साथ नहीं मिला। उन्होंने कहा था कि सफलता कई लोगों के सिर चढ़ जाती है।
216 total views, 1 views today