Manohar Joshi: Maharashtra के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की उम्र में निधन

Spread the love

Manohar Joshi: शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल की निधन हो गया है। बता दे कि बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद आज शुक्रवार सुबह 3 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास स्थित उनके निवास पर सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद दादर शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा। वहीं अस्पताल ने एक बयान में बताया था कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जोशी को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत गंभीर थी। शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार 86 वर्षीय जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्कघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी जताया शोक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पूर्व लोक सभा अध्यक्ष और वरिष्ठ राजनेता श्री मनोहर जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। सदन के संचालन की विशिष्ट और निष्पक्ष शैली के कारण उन्हें सभी दलों के नेताओं का सम्मान प्राप्त था।

बेटे उमेश ने दी जानकारी

बेटे उमेश जोशी ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री का दाह संस्कार शिवजा पार्क स्थित श्मशान घाट में होगा। बताते चले कि जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। उनका आरएसएस से भी पुराना नाता रिश्ता रहा है, जबकि वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भी रहे थे।

यह भी पढ़ें:- Varanasi : वाराणसी की सड़क पर अचानक उतरे PM मोदी और CM योगी, जानें क्या है वजह ?

 135 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lok Sabha Election 2024: मुस्लिम वोट पाने के लिए बीजेपी ने बनाया प्लान, इन भाषाओं में जारी हुआ चुनाव प्रचार

Fri Feb 23 , 2024
Spread the loveLok Sabha Election 2024: राजनीतिक गलियारों में इन दिनों काफी हलचल देखने को मिल रही है। चुनाव के नज़दीक आते ही सभी पार्टी अपनी पुरजोर तैयारी में लगे है। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी रणनीति को और मज़बूत करती जा रही है। पार्टी […]

You May Like