आज जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का हो रहा है अंतिम संस्कार, पीएम मोदी भी हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

Spread the love

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार शिंजो आबे का राजकीय अंतिम संस्कार टोक्यो में चल रहा है। इसमें पीएम मोदी समेत 700 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर मौजूद हैं।

Image

कुछ इस तरह जापानी नागरिक दे रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि।

Image

शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार का एक दृश्य।

Image

इस दौरान मोदी काफी भावुक नजर आए। पीएम मोदी के अलावा विश्व के कई नेता आबे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसमें अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी हैं। इसके अलावा 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि जापान पहुंचे हैं।

Image

गौरतलब है कि आबे पर 8 जुलाई को नारा शहर में एक भाषण के दौरान हमला किया गया था। शिंजो आबे को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे ओसाका के पूर्व में नारा में गोली मार दी गई थी, जब वह सड़क पर चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां शाम 5:03 बजे आबे को मृत घोषित कर दिया गया।

Former Prime Minister Shinzo | जब शिंजो आबे को मारी गई गोली...आखिरी मिनटों में वहां क्या हुआ, तस्वीरों में जानिए पूरी कहानी

प्रधानमंत्री मोदी और आबे के बीच काफी निकटता रही थी। आबे के निधन पर पीएम मोदी ने एक भावुक ब्लॉग लिखा था।

Image

शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने से पहले पीएम मोदी ने अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे और हम दुनिया की समस्याओं को हल करने में एक उपयुक्त भूमिका निभा पाएंगे।”

Image

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को भी याद किया। उन्होंने फुमियो किशिदा से कहा कि दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। पूरा भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा Asha Parekh को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

 335 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sitapur : सीतापुर में लव जिहाद का मामला आया सामने, वसीम ने अर्जुन बन हिन्दु लड़की से रचाई शादी

Tue Sep 27 , 2022
Spread the loveUttar pradesh : सीतापुर में लव जिहाद का मामला सामने आया हैं। वसीम नाम के एक मुस्लिम लड़के ने अपना नाम अर्जुन का बताकर हिन्दु लड़की  को अपने प्रेम के जाल में फसा कर उससे  शादी कर ली। कोतवाली लहरपुर ने इस संबध एफआईआर दर्ज कर ली हैं। […]

You May Like