Rajesh Mishra: विधायक की बेटी साक्षी ने भागकर की थी शादी, अब हो गया ऐसा हाल पहुंची थाने

Spread the love

Rajesh Mishra: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी को तो आप जानते ही होंगे। कुछ साल पहले ये नाम हर जगह सुर्खियों में छाया हुआ था। दरअसल, साक्षी ने अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग कर शादी की थी। इसके बाद साक्षी ने अपने पिता समेत पूरे परिवार से जान का खतरा बताया था। साक्षी भाजपा विधायक की बेटी थी, इसलिए ये मामला काफी सुर्खियों में भी रहा था।

साक्षी का कहना था कि अजितेश दलित वर्ग से आता है, ऐसे में उसका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नहीं था। इसलिए दोनों ने भाग कर शादी की थी। अब इस केस में नया मोड़ सामने आया है। उसके ससुराल वाले उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। साक्षी ने पुलिस दफ्तर पहुंचकर अपने ससुराल जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। साक्षी का कहना है कि उसके सास-ससुर, ननंद, जेठानी और दादी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं और उसके साथ मारपीट होती है। साक्षी का आरोप है कि ससुराल वाले कहते हैं कि प्रेम विवाह के कारण उन्हें दहेज नहीं मिल पाया, जबकि वह विधायक की बेटी थी। इसलिए ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता है और उसके साथ मारपीट तक की जाती है। उसे मानसिक प्रताड़ना भी दी जाती है।

साक्षी का कहना है कि ससुराल में हर दिन उससे कहा जाता है कि एक विधायक की बेटी होने के बाद भी शादी में दहेज नहीं आया। ससुराल वाले कहते हैं कि इससे अच्छा तो अजितेश की शादी साधारण तरीके से हो जाती तो दहेज आ भी जाता है। साक्षी ने अपने ससुर पर भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि ससुर हर दिन उसके यहां की बिजली और सबमर्सिबल का कनेक्शन काट देते हैं और उसे प्रताड़ित करते हैं।

साक्षी ने बताया कि साल 2019 में उसने अजितेश के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की थी। साक्षी ने बताया, हमें डर था कि हमपर जानलेवा हमला हो सकता है। कोर्ट ने हमें सुरक्षा भी दी थी। मगर फिर भी हम पर कोर्ट में भी हमला हुआ था। साक्षी का कहना है कि प्रेम विवाह के कारण उसे आज भी धमकियां मिलती हैं। शादी के बाद आज भी मेरे पति को जातिसूचक शब्द कहे जाते हैं। मेरे परिवार के लोग मेरी शादी के 2 महीने बाद से ही हम दोनों को परेशान करने लगे थे। इस दौरान अजितेश के पिता ने हमारा रिश्ता मान लिया था और हमें अपने घर ले आए थे। साक्षी ने अपने ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

साक्षी का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा है। जब उसका 8वां महीना चल रहा था, तब भी उसके साथ ससुराल में मारपीट की गई। साक्षी का कहना है कि उस दौरान भी उसकी ननद और उसके ससुर ने उसे थप्पड़ मारे और उसके साथ मारपीट की। ससुराल वालों को उस समय अजितेश का मेरे पक्ष में बोलना भी बुरा लगता था। साक्षी का कहना है कि करीब 4 साल से उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस से की ये मांग साक्षी ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। साक्षी का कहना है कि अजितेश के पिता, भाइयों, अजितेश के चाचा के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। ये हमें दहेज के लिए परेशान करते हैं। इन्हें लगा था कि मेरे केस में लड़की पक्ष मान जाएगा। मगर ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी अपने घरवालों से बात करने की कोशिश नहीं की। मुझें ये बात खराब लगती है। ससुराल वालों को लगता है कि अगर अजितेश की शादी साधारण तरीके से होती तो ससुराल वालों को दहेज मिल जाता। साक्षी का कहना है कि उसे अब इंसाफ चाहिए।

यह भी पढ़ें:- Crakk Review: एक्शन से भरपूर है फिल्म Crakk, जानिए क्या है कहानी ?

 98 total views,  3 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, मेष और वृषभ राशि पर बरसेगा धन, मिथुन राशि शत्रु से रहे सावधान

Sat Feb 24 , 2024
Spread the loveAaj Ka Rashifal: शास्त्रों के अनुसार, आज 24 फरवरी 2024, शनिवार का दिन कॉफी महत्वपूर्ण है। ग्रहों के अनुसार, सभी राशि के लोगों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल… मेष राशिफल मेष राशि के लिए आज का […]

You May Like