Turkey में 2 दिनों में भूकंप का चौथा झटका, मृतकों की संख्या 4,300 के पार, राष्ट्रपति ने किया 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Spread the love

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप ने बड़ी तबाही मचाई है। भूकंप से अबतक कम से कम 4,300 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। चारों तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है, मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह फिर से तुर्की में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.6 बताई जा रही है।

Image

आपको बता दें कि 24 घंटे के भीतर भूकंप के चार बड़े झटके आए। भूकंप की तीव्रता क्रमशः 7.8, 7.6, 6.0 और 5.6 बताई गई है। विनाशकारी भूकंप से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,300 से अधिक बताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी का कहना है, ‘ज़रूरतमंद लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है और संकट गहराता जा रहा है।’

Image

राष्ट्रपति ने किया 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने घोषणा की कि कई दक्षिणी प्रांतों में भूकंप आने के बाद तुर्की में सात दिनों का राष्ट्रीय शोक रहेगा। एर्दोगन ने एक ट्वीट में कहा 6 फरवरी को देश में आए भूकंपों के कारण सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की अवधि घोषित की गई थी। देश का झंडा 12 फरवरी सूर्यास्त तक आधा झुका रहेगा। वहीं तुर्की के उप राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि 7,840 लोगों को मलबे से निकाला गया है। रात और बचाव कार्य में 11,022 लोगों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि 338,000 भूकंप पीड़ितों को छात्रावासों, विश्वविद्यालयों और आश्रय स्थलों में रखा गया है।

Image

यह भी पढ़ें : गूगल ने पेश किया अपना AI ‘Bard’, ChatGPT को देगी कड़ी टक्कर, चैटबॉट में कॉन्टेंट पैदा करने की हैं अपार संभावनाएं

 252 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UP रोडवेज के बसों में सफर करना हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ गया किराया?

Tue Feb 7 , 2023
Spread the loveयूपी में परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। सोमवार की देर रात से निगम ने नई दरें लागू कर दी हैं। अब नई दरों के हिसाब से ही रोडवेज बसों में यात्रियों से किराया लिया जाएगा। सोमवार की रात 12 बजे के बाद से […]

You May Like