फ्रांसीसी लेखिका Annie Ernaux ने जीता साहित्य का नोबेल, वहीं शांति के लिए प्रतीक सिन्हा, मोहम्मद जुबैर और हर्ष मंदर संभावित विजेताओं में शामिल

Spread the love

इस साल साहित्य यानी लिट्रेचर का पुरस्कार फ्रांस की लेखिका एनी एर्नॉक्स (Annie Ernaux) को देने का ऐलान किया गया है। नोबेल की वेबसाइट के मुताबिक- एनी बहुत आसान भाषा में गंभीर मुद्दों पर बात करती हैं। उनके लेखन में साहस के साथ संवेदना भी नजर आती है। उन्होंने हर वर्ग और तबके को अपने लेखन में समेटा। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में नोबेल प्राइज वीक 2022 के चौथे दिन इस प्राइज का ऐलान किया गया।

एनी एर्नॉक्स (Annie Ernaux) का जन्म साल 1940 में हुआ था और वे नॉरमैंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ीं। एनी का मानना है कि लेखन एक राजनीतिक कार्य है, जो सामाजिक असमानता के लिए हमारी आंखें खोलता है। इस उद्देश्य के लिए वह भाषा को ‘चाकू’ के रूप में इस्तेमाल करती हैं।

Image

पिछले साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार तंजानिया में जन्मे ब्रिटिश उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को दिया गया था। वह 1986 के पुरस्कार विजेता वोले सोयिंका के बाद से पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अश्वेत अफ्रीकी लेखक थे, और 1993 के पुरस्कार विजेता टोनी मॉरिसन के बाद से चौथे अश्वेत लेखक थे।

प्रतीक सिन्हा, जुबैर नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदार

वहीं, तथ्यों की जांच करने वाली वेबसाइट ऑल्टन्यूज के सह-संस्थापक प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर तथा भारतीय लेखक हर्ष मंदर इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के संभावित विजेताओं में शामिल हैं।

Alt News Founders In Nobel Prize List: ऑल्‍ट न्यूज़ के संस्‍थापक पत्रकार प्रतीक  सिन्‍हा और मोहम्‍मद जुबैर नोबेल शांति पुरस्‍कार लिस्ट में शामिल, शुक्रवार  को ...

विजेता के नाम की घोषणा से पहले जारी की गई संक्षिप्त सूची से इस बात के संकेत मिल रहे हैं। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा सात अक्टूबर को नॉर्वे के ओस्लो में की जाएगी।

‘द टाइम’ पत्रिका ने ”नॉर्वे के सांसदों के माध्यम से सार्वजनिक किए गए नामांकन, सट्टेबाजों की भविष्यवाणियों और पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट, ओस्लो से चुने गए नामांकन के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसमें संभावित विजेताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : मेदांता हॉस्पिटल ने जारी किया Mulayam Singh Yadav का हेल्थ बुलेटिन, जानिए अब ऐसी है हालत

 351 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन मंदिर के महाकाल कॉरिडोर का 11 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu Oct 6 , 2022
Spread the loveमध्य प्रदेश के उज्जैन के विश्व के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग माकालेश्वर मंदिर के नए कॅारिडोर का पहला चरण बनकर तैयार हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कॅारिडोर का दौरा किया । नए कॅारिडोर का उद्घाटन 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। महाकाल […]

You May Like