Gonda : छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 6 माह तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी ने वॉट्सऐप स्टेटस लगाया

Spread the love

यूपी के गोंडा जिले की उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। छात्रा के साथ रेप का अश्लील फोटो और वीडियो आरोपी और उसके साथी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। उसके बाद दोनों ने वॉट्सऐप पर उसका स्टेटस भी लगा दिया।। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के घर वालों को जानकारी हुई। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी बालअपचारी समेत दो लोगों के खिलाफ थाना उमरी बेगमगंज में दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो वआईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

img-20230302-wa0051.jpg

पीड़ित छात्रा लोकलाज के भय से अपने परिजनों से यह बात छुपाती रही। यही नहीं आरोपी ने मुंबई में रह रहे अपने एक दोस्त को वॉट्सऐप पर वीडियो भेज दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर उमरी बेगमगंज पुलिस ने बाल अपचारी समेत दो के खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है।

वीडियो किया वायरल

छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है। 6 माह पहले गांव के ही एक लड़के ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। फिर वीडियो बनाकर उसके साथ 6 माह तक हैवानियत करता रहा। डर के मारे उसकी बेटी यह बात किसी को बता नहीं सकी। अश्लील फोटो और वीडियो आरोपी और उसके साथी ने बीते 28 फरवरी को वायरल कर दिया।

UP-Police

मुंबई जाएगी पुलिस टीम

बाल अपचारी के साथी की तलाश में पुलिस टीम जरूरत पड़ने पर मुंबई भी जा सकती है। उसके साथी के विषय में पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है। मुंबई में वह कहां रह रहा है और कौन सा काम कर रहा है। इन बातों की पुलिस पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत बाल अपचारी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालअपचारी को संरक्षण में लेने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की विवेचना थाना तरबगंज के निरीक्षक अपराध अशोक सिंह को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें : Australia के ब्रिसबेन में हिन्दू मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला, दीवारों पर लिखे मोदी विरोधी नारे

 341 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों के लिए खुशखबरी, अब DAP भी बोतल में मिलेगी, नैनो यूरिया के बाद नैनो डीएपी को मिली मंजूरी

Sat Mar 4 , 2023
Spread the loveउर्वरक में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डाइ अमोनियम फास्फेट (DAP) को भी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर्स मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। […]

You May Like