किसानों के लिए खुशखबरी, अब DAP भी बोतल में मिलेगी, नैनो यूरिया के बाद नैनो डीएपी को मिली मंजूरी

Spread the love

उर्वरक में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो डाइ अमोनियम फास्फेट (DAP) को भी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर्स मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इससे किसानों (farmers) को काफी फायदा होगा साथ ही उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। पीएम मोदी (PM Modi) के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत, इस उपलब्धि से किसानों को लाभ होगा।

Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Dr. Mansukh Mandaviya) ने ट्वीट करते करते हुए कहा कि उर्वरक में आत्मनिर्भरता की तरफ एक ओर बड़ी उपलब्धि! भारत सरकार ने नैनो यूरिया के बाद अब नैनो 𝗗𝗔𝗣 को भी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री@NarendraModi जी के विजन आत्मनिर्भर भारत के तहत, यह सफलता किसानों को अत्यधिक लाभ देने वाली है। अब एक बैग DAP भी, एक बोतल DAP के रूप में मिलेगा।

बता दें कि तरल नैनो यूरिया के बाद अब किसानों को तरल नैनो डीएपी उपलब्ध होने का रास्ता साफ हो गया है। देश की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव (IFFCO) द्वारा विकसित तरल नैनो डाइअमोनियम फॉस्फेट (DAP) उर्वरक को सरकार ने मंजूरी दे दी है।

सरकार के इस फैसले के बाद नैनो डीएपी के कमर्शियल उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है और अब यह जल्द ही किसानों को उपलब्ध हो सकेगा। बता दें कि डीएपी यूरिया के बाद सबसे अधिक खपत वाला उर्वरक है। देश में हर साल इस खाद की 90 लाख टन से अधिक की खपत देश में होती है। जिसका आधे से अधिक का आयात होता है और देश में उत्पादित होने वाली मात्रा के अधिकांश कच्चा माल आयात किया जाता है।

इफको के तरल नैनो यूरिया की एक बोतल को यूरिया के एक 50 किलो के बैग की जगह इस्तेमाल किया जाता है। जिसके चलते यूरिया पर सब्सिडी में सरकार को भारी बचत होने के साथ ही आयात पर होने वाले खर्च में बचत हो रही है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही किसानों के लिए इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। इससे किसानों को काफी फायदा होगा। फ़िलहाल लम्बे समय से इसका इंतजार को रहा था। यूरिया के बाद DAP को मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें : Gonda : छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 6 माह तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी ने वॉट्सऐप स्टेटस लगाया

 282 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Karnataka : हिरासत में पूर्व सीएम सिद्धारमैया, बेंगलुरु में रिश्वत कांड को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, फरार चल रहे हैं बीजेपी विधायक

Sat Mar 4 , 2023
Spread the loveरिश्वत कांड में नाम आने के बाद BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने शनिवार (4 मार्च) को बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक मदल विरुपक्षप्पा को अरेस्ट करने और सीएम बसवराज बोम्मई के इस्तीफे की मांग करते […]

You May Like