Gujarat : भाजपा से टिकट न मिलने पर दो बार के विधायक केसरी सिंह सोलंकी पार्टी छोड़ AAP में हुए शामिल

Spread the love

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान होने के बाद से सभी सियासी दलों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो टिकट कटने से नाराज होकर दूसरा दल जॉइन कर रहे हैं। गुजरात में इन दिनों ऐसे नेताओं की एक बाढ़ से आ गई है।

इस लिस्ट में अब बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी (BJP MLA Kesari Singh Solanki) का नाम भी जुड़ चुका है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनाव में मातर से पार्टी के विधायक केसरी सिंह को इस बार टिकट नहीं दिया है। इसलिए केसरी सिंह ने बगावती तेवर दिखाते हुए आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।

केजरीवाल की राजनीति से प्रेरित होकर आप में हुए शामिल : इटालिया

साथ ही उन्होंने कहा कि केसरी सिंह सोलंकी मटर विधानसभा के एक लोकप्रिय, मेहनती, निडर विधायक हैं। वह अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं आम आदमी पार्टी में श्री केसरी सिंह का दिल से स्वागत करता हूं। हम साथ में गुजरात में एक ईमानदार सरकार बनाएंगे। इटालिया के इस ट्वीट में ट्वीट में एक तस्वीर भी है। इसमें इटालिया को सोलंकी का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।

दो बार के भाजपा विधायक रह चुके हैं सोलंकी

बता दें कि सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को राज्य चुनावों के लिए 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। कल्पेश परमार को मटर सीट के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में टिकट दी गई है। मटर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में 2014 और 2017 में सोलंकी ने जीत दर्ज की थी।

आप इस सीट से अपना उम्मीदवार पहले ही कर चुकी है घोषित

गौरतलब है कि 2014 में तत्कालीन विधायक देवु सिंह चौहान के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सोलंकी ने इस सीट पर उपचुनाव जीता था। चौहान वर्तमान में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री हैं। सोलंकी ने भाजपा के टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव भी जीता था। आम आदमी पार्टी पहले ही इस सीट से महिपत सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लम्बे रिवर क्रूज का सफर होगा 4000 KM, वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक 27 नदियां करेगा कवर

 373 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Panduan Permainan Lucky Neko Milik PGSoft

Fri Nov 11 , 2022
Spread the loveAnda sedang mencari panduan permainan lucky neko? Jika demikian inilah tempat yang tepat bagi anda untuk belajar panduan game ini. Kami akan memberitahukan Anda bagaimana bagaimana sistem dan daftar hadiah paling besar di indonesia yang ada pada game ini secara lengkap. Kami harap dengan membaca panduan berikut ini […]

You May Like