Hapur की आबोहवा देश में सबसे ज्यादा खराब, जानें अन्य शहरों के क्या हैं हालात

Spread the love

Hapur : पूरी तरह से शुष्क मौसम, वाहनों से निकलते धुएं और सड़कों पर उड़ती धूल से हापुड़ और मेरठ, देश में सर्वाधिक प्रदूषित रहे। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 379 के साथ हापुड़ देश के 154 शहरों में सबसे प्रदूषित रहा। मेरठ में एक्यूआई 350 रही। मेरठ प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर रहा।

Delhi's Air Quality Remains 'Very Poor', Overall Air Quality Index At 343

वायु गुणवत्ता सबसे खराब वातावरण वाले देश के टॉप आठ शहरों में पांच उत्तर प्रदेश के हैं। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से अधिक दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी के साथ आबोहवा का खतरनाक स्तर पर पहुंचना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

डॉक्टरों ने सांस के रोगियों और बुजुर्गों को बाहर निकलने से किया मना –

Hapur : विशेषज्ञों ने खासतौर से सांस के मरीजों और बुजुर्गों से घर बाहर नहीं निकलने की अपील की है। बता दें कि इस समय मौसम एकदम शुष्क है। हवा की रफ्तार भी बेहद कम करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस कारण वाहनों से निकलता धुआं, सड़कों पर उड़ती धूल और निर्माण कार्य के चलते प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।

UP Govt Orders NCR Districts To Abide By EPCA Orders On Pollution

देश के टॉप-8 प्रदूषित शहरों में शामिल वेस्ट यूपी के पांच शहरों में वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। इनमें हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा शामिल हैं। इन शहरों में पिछले कुछ दिनों से सांस लेने के लिए साफ हवा नसीब नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें : Delhi के प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाना होने जा रहा महंगा, दिल्ली सरकार ने मांगे फीस वृद्धि के प्रस्ताव 

यह भी पढ़ें : क्या होता है Digital Rape? ग्रेटर नोएडा के एक प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ हुआ डिजिटल रेप

यह भी पढ़ें : History of June 12 : जानिए आज का इतिहास, बालश्रम निषेध दिवस के अलांवा क्या कुछ है खास

Hapur : अब वायु प्रदूषण से सिर्फ बारिश ही राहत दिला सकती है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जून के बीच वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। इससे धूल के साथ एक्यूआई में सुधार आएगा।

सर्वाधिक AQI वाले शहर – 

  शहर                     AQI

हापुड़                      379

मेरठ                       350

मुजफ्फरनगर         336

कैथल                     332

पानीपत                  324

बिहारशरीफ           320

गाजियाबाद             313

ग्रेटर नोएडा            303

 498 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rishi Sunak बन सकते हैं ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री, जानें क्यों हैं भारतीय मूल के सुनक लोगों की पहली पसंद

Sun Jun 12 , 2022
Spread the loveRishi Sunak  : भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वे फिलहाल ब्रिटेन के वित्त मंत्री हैं। सुनक का भारत से गहरा संबंध है। उनकी शादी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई है। पीएम बनने की भविष्यवाणी ब्रिटेन में […]

You May Like