Salman Rushdie पर हमले के बाद हैरी पॉटर की लेखिका J. K. Rowling को मिल रही जान से मारने की धमकी

Spread the love

J. K. Rowling : हाल ही भारतीय मूल के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका में चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें रुश्दी गंभीर रुप से घायल हो गये थे। उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब वह खतरे से बाहर हैं। इस घटना की पूरी दुनिया के तमाम बड़ी हस्तियों ने निन्दा की थी।

J. K. Rowling
J. K. Rowling

इन हस्तियों में एक नाम हैरी पॉटर जैसी मशहूर फिल्म की कहानी लिखने वाली J. K. Rowling का भी है। अब जे के रोलिंग को भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।

JK Rowling Removed From Harry Potter In Shocking New Campaign

J. K. Rowling को धमकी देते हुए एक यूजर ने लिखा – अगला नंबर तुम्हारा..

दरअसल, सलमान रुश्दी पर हुए हमले के बाद J. K. Rowling ने इसकी निंदा करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- इस तरह की घटना से ‘बहुत दुखी हूं।वह जल्दी ठीक हो जाएं।’ जेके राउलिंग के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा- ‘चिंता मत करो,अगला नंबर तुम्हारा है।’ J. K. Rowling ने इस धमकी भरे ट्वीट का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है।

Image

J. K. Rowling ने सोशल मीडिया पर धमकी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ ही कई स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा- ‘ट्विटर ये आपकी गाइडलाइन्स हैं, है ना? हिंसा: आप किसी व्यक्ति या लोगों के समूह के खिलाफ हिंसा की धमकी नहीं दे सकते। हम हिंसा के ग्लोरिफिकेशन पर भी रोक लगाते हैं।’

Image

सलमान रुश्दी का इलाज जारी है। उनकी सर्जरी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सेहत में पहले से सुधार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अब वेंटिलेटर पर से हटा दिया गया है। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

यह भी पढ़ें : Kushinagar में पड़ोसियों के मना करने के बावजूद युवक ने फहराया पाकिस्तानी झण्डा, FIR दर्ज, युवक गिरफ्तार

 630 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आखिर क्यों लोग Shah Rukh Khan की फिल्म "Pathan" का कर रहे हैं बायकॉट, क्या दीपिका पादुकोण हैं इसकी वजह

Sun Aug 14 , 2022
Spread the lovePathan : हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। और इसके बाद अब Shah Rukh Khan की फिल्म Pathan को बायकॉट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। […]

You May Like