Himachal Pradesh: मंत्री विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे से हिली प्रदेश की राजनीति, जानें क्या है संकट

Spread the love

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में राजनीतिक संकट खत्म होने की बात कही। लेकिन, विक्रमादित्य सिंह ने छह बागी विधायकों से मुलाकात कर इन बातों पर फिर से सवाल उठा दिए है।

कांग्रेस के कई विधायकों की सदस्यता रद्द

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्य्क्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छह कांग्रेस विधायकों  की सदस्यरता रद्द कर दी। जिसको लेकर हिमाचल के राजनीतिक नेताओं की प्रक्रिया सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की गई है।

विक्रमादित्य नाराजगी में दे चुके हैं इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद से प्रदेश की पूरी सियासी तस्वीर बदल सी गई। इसी क्रम में  सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन उन्होंने शाम तक अपना इस्तीफा वापस ले लिया। वहीं उन्होंने सीएम सुक्खू को घेरते हुए सरकार को लेकर कई शिकायतें सामने रखीं। साथ ही उन्होंने सरकार पर अपने पिता वीरभद्र की मूर्ति के लिए दो गज की जमीन तक नहीं देने के आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें:- New Rules: आज फिर लगा महंगाई का झटका, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

 104 total views,  1 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lucknow के बीoकेoटीo थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई गोली कांड का हुआ खुलासा

Fri Mar 1 , 2024
Spread the loveLucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीoकेoटीo थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटवा ग्राम में 28 फरवरी को हुई गोली कांड  में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोली चल गई थी। जिसमें आनंद यादव के हाथ पर गोली लगी थी जिसके चलते गोली चलाने वाले […]

You May Like